Google Analytics —— Meta Pixel

आज राजिम जयंती समारोह समेत इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM साय, पढ़ें पूरी खबर

CM Sai Tour Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 7 जनवरी यानी आज सतनामी समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन, राजिम महोत्सव और कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री साय दोपहर 12.10 बजे खालसा स्कूल परिसर रायपुर में आयोजित सतनामी समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद दोपहर 2.15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2.35 बजे राजिम पहुंचेंगे और वहां राजिम महोत्सव स्थल में आयोजित राजिम जयंती समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3.45 बजे राजिम से शाम 4.05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे। वहीं रात 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- Rajim Mata Jayanti (07 January) : तैलिक वंश की आराध्य देवी, लालच में नहीं आई थी माता राजिम, रानी को क्यों उतारनी पड़ी अपनी नथनी, जानिए राजिम माता की जीवन यात्रा, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को राजिम भक्तिन माता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है। CM साय ने कहा है कि राजिम माता उन सभी कर्मवीरों की आराध्य हैं, जिन्होंने कर्म को ही जीवन का सार माना है। धर्मनिष्ठा और कर्मठता की प्रतीक राजिम माता के नाम पर छत्तीसगढ़ की धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी राजिम का नाम पड़ा है। छत्तीसगढ़ का राजिम अब केवल धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि तीन नदियों के साथ विभिन्न संस्कृतियों, सम्प्रदायों का संगम स्थल बन गया है। CM साय ने कहा कि भक्तिन राजिम माता ने हमें कर्म और भक्ति का संस्कार दिया है। उनका त्याग, तपस्या और सत्कर्म हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। (CM Sai Tour Program)

इससे पहले मुख्यमंत्री साय के पहले बस्तर आगमन पर बस्तरवासियों ने जगदलपुर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में पारम्परिक लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा समेत शंखनाद से जोशीला स्वागत किया। इस दौरान जगदलपुर शहर के माड़िया चौक, शहीद पार्क तिराहा, चांदनी चौक, हनुमान मंदिर चौक और अनुपमा चौक में बस्तरवासियों के अपार जनसमूह द्वारा मुख्यमंत्री साय को परम्परागत गौर मुकुट पहनाकर लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा समेत शंखनाद कर स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। (CM Sai Tour Program)

Back to top button
error: Content is protected !!