कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए गठित की चुनाव समिति, दीपक बैज को बनाया अध्यक्ष, पूर्व CM बघेल, सिंहदेव समेत 18 नेता शामिल

Congress CG Election Committee: 2023 में 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस लोकसभा की तैयारी में जुट गई है। इस बीच कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के लिए चुनाव समिति बनाई है। छत्तीसगढ़ में PCC चीफ दीपक बैज समिति के अध्यक्ष होंगे। वहीं पूर्व CM भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिव कुमार डहरिया, अनिला भेड़िया, जयसिंह अग्रवाल, मोहन मरकाम, गुरु रुद्र कुमार, पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा समेत 18 नेताओं को शामिल किया गया है।  ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से राजस्थान, केरला, तेलंगाना छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा के लिए इलेक्शन कमेटी बनाई है।

यह भी पढ़ें:- आज राजिम जयंती समारोह समेत इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM साय, पढ़ें पूरी खबर

इन कमेटियों में स्थानीय नेताओं को जगह मिली है। जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी किया है। इससे पहले 5 जनवरी को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में अपने प्रत्याशी चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनाई थी। ये कमेटी लोकसभा के लिए छत्तीसगढ़ से कौन-कौन प्रत्याशी हो सकता है इसके लिए काम करेगी। छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों के लिए बनी कमेटी की चेयरपर्सन राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल होंगी। वहीं कृष्णा अल्लवरु और प्रताप सिंह पार्टी के सदस्य है। ये कमेटी सभी 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए काम करेगी। दावेदारों से लेकर प्रत्याशी चयन तक इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

कांग्रेस ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पांच क्लस्टर में बांटा है। छत्तीसगढ़ वाले क्लस्टर में गुजरात, मध्यप्रदेश राजस्थान, दिल्ली, दमन-दीव, दादर और नागर हवेली शामिल हैं। कांग्रेस आलाकमान ने सिंहदेव और बघेल को हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी भी सौंपी है। कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को कांग्रेस ने राष्ट्रीय घोषणा पत्र समिति का संयोजक नियुक्त किया। सिंहदेव सीधे तौर पर उस प्लानिंग का हिस्सा होंगे, जिसमें कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी। इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा, शशि थरूर, जयराम रमेश, आनंद शर्मा जैसे बड़े नेता शामिल हैं। ये समिति में सदस्य बनाए गए हैं। (Congress CG Election Committee)

वहीं 19 दिसंबर को AICC की ओर से नेशनल अलायंस कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी जिम्मेदारी दी गई है। कमेटी में एक संयोजक समेत 5 सदस्य हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए ये पांचों सदस्य अलायंस को लेकर समन्वय बनाने का काम करेंगे। इसमें राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश भी सदस्य हैं। नेशनल अलायंस कमेटी के संयोजक मुकुल वासनिक बनाए गए हैं। मई 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। बता दें कि सभी राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए छत्तीसगढ़ में BJP ने जगलपुर से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। BJP ने इस बार लोकसभा की सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखा है। (Congress CG Election Committee)

Related Articles

Back to top button