Google Analytics —— Meta Pixel

बस्तर के बाद सरगुजा संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात करेंगे CM भूपेश बघेल, पढ़ें पूरी खबर

CM Surguja Youth Meet: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अगस्त को अंबिकापुर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 22 अगस्त को अंबिकापुर पीजी कॉलेज के हॉकी स्टेडियम में सरगुजा संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास के मुद्दे, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं, प्रदेश के विकास और समृद्धि में युवाओं की आकांक्षाओं पर सीधे संवाद करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग में पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में हम असहमति का भी सम्मान करते हैं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अगस्त को सुबह 11.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान द्वारा 12.10 बजे मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा पीजी कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड अंबिकापुर जाएंगे। मुख्यमंत्री पीजी कॉलेज अंबिकापुर के हॉकी स्टेडियम में दोपहर 12.30 बजे से युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर ढाई बजे कार से रवाना होकर दोपहर 2.45 बजे केशवपुर में स्वामी आत्मानंद कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा से शाम 4.25 बजे रवाना होकर शाम 5.05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। (CM Surguja Youth Meet)

‘मंच छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में शामिल होंगे CM भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अगस्त को शाम 7 बजे रायपुर के मोहबा बाजार स्थित पिकैडली होटल में न्यूज चैनल के ‘मंच छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 8.15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे। इधर, बिलासपुर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा के निर्देश पर जिले में स्वीप के तहत शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने एवं नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, कृषि महाविद्यालय और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोनी में नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। (CM Surguja Youth Meet)

युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने लगाया गया विशेष शिविर

इस शिविर में 18 से 19 आयु वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जिनका मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ पाया है, उनके नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाया गया। इस विशेष शिविर में 700 विद्यार्थियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म भराया गया। तहसीलदार अतुल वैष्णव, अतिरिक्त तहसीलदार मुकेश देवांगन, शशिभूषण सोनी, आकाश गुप्ता, नायब तहसीलदार हितेश साहू, ओमप्रकाश चन्द्रवंशी द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों के विसंगतियों को दूर किया गया। अभिहित अधिकारी और बूथ लेवल अधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों में उपस्थित रहकर फॉर्म्स लिए गए हैं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए मतदाता सूची को अद्यतन किए जाने 2 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण जारी है। (CM Surguja Youth Meet)

Back to top button
error: Content is protected !!