CM साय ने ली यूनिफाइड कमांड की बैठक, सूचना तंत्र को और ज्यादा मजबूत करने के दिए निर्देश
CM Unified Command Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सर्किट हाउस रायपुर में आयोजित यूनिफाइड कमांड की बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में नक्सली गतिविधियों में निरन्तर कमी आ रही है। राज्य में केंद्रीय सुरक्षाबलों और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बेहतर तालमेल के साथ नक्सलियों के खिलाफ सफलतापूर्वक चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के कारण यह संभव हो सका है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के साथ-साथ शासन की नवीन ‘‘नियद नेल्लानार योजना‘‘ के तहत विकास कार्यों में भी तेजी लाई जा रही है, जिससे आम जनता का शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।
यह भी पढ़ें:- केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कांग्रेस पर किया पलटवार, कहा- दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का UPA सरकार में हुआ था निर्माण
मुख्यमंत्री साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सुचारू आवागमन के लिए सड़क, पुल-पुलियों और अन्य शासकीय निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित निर्माण कार्यों को जल्द पूरा किए जाने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के भी निर्देश मुख्यमंत्री साय द्वारा दिए गए। बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को और ज्यादा मजबूत बनाए जाने और स्थानीय ग्रामीणों को विश्वास में लेकर नक्सल के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात केंद्रीय और राज्य के सुरक्षाबलों के जवानों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई और सुरक्षाबलों के कैंपों में जवानों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। (CM Unified Command Meeting)

बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती राज्यों विशेषतः महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ बेहतर समन्वय, सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई, संपर्क मार्गों पर सुरक्षाबलों द्वारा सतत निगरानी के निर्देश दिए गए और सीमावर्ती राज्यों के साथ सूचनाओं को साझा किए जाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह सुनिश्चित किया जाए कि स्थानीय ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। बैठक में डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव (गृह) मनोज पिंगुआ, केंद्रीय गृह मंत्रालय और राज्य शासन, केंद्रीय सुरक्षाबलों और राज्य पुलिस के वरिष्ठ ज्यादाारी और विभिन्न विकास एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। (CM Unified Command Meeting)



