CM Vishnu Deo Sai : संतु चक्रेस को मिला सपनों का आशियाना, मुख्यमंत्री से पक्के मकान की चाबी पाकर भावुक हुए बुजुर्ग

CM Vishnu Deo Sai : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) न केवल जरूरतमंदों को पक्का घर दे रही है, बल्कि उनके जीवन में आत्म-सम्मान और सुरक्षा की भावना भी भर रही है। जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम दोकड़ा निवासी 70 वर्षीय संतु चक्रेस की कहानी इसका जीवंत उदाहरण है।
संतु चक्रेस ने वर्षों तक एक कच्चे झोपड़ीनुमा घर में कठिन परिस्थितियों का सामना किया। लेकिन अब, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें उनका पहला पक्का घर मिल गया है। खास बात यह रही कि इस नए घर की चाबी खुद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें सौंपी, जब वे हाल ही में जशपुर के दौरे पर थे। (CM Vishnu Deo Sai)
चाबी पाकर संतु चक्रेस भावुक हो उठे। उन्होंने कहा, “इस उम्र में जब जीवन को चिंता मुक्त और सम्मान के साथ जीना चाहता हूं, तब यह पक्का मकान मेरे लिए भगवान का आशीर्वाद है। अब बारिश का डर नहीं रहा, और न ही जहरीले जीव-जंतुओं का भय। हमारे पास अब एक सुरक्षित और मजबूत घर है।” (CM Vishnu Deo Sai)
उन्होंने बताया कि मकान पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है और अब उनका परिवार एक स्थायी और सुरक्षित छत के नीचे रह रहा है। यह सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि उनके लिए आत्म-सम्मान, स्थायित्व और सुकून का प्रतीक है।
संतु जैसे अनेक लाभार्थी इस योजना के तहत अपने सपनों का घर पा चुके हैं। यह योजना ग्रामीण गरीबों के जीवन में बदलाव की मिसाल बन रही है। (CM Vishnu Deo Sai)



