Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के के खिलाफ बनाएंगे कड़े कानून: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM Vishnudev Sai Interview: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पांच साल सरकार थी, उसमें गरीबों के कल्याणकारी योजना PM आवास योजना ग्रामीण में काम नहीं हुआ। 18 लाख लोग PM आवास से वंचित हो गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वादा था कि भाजपा की सरकार बनेगी तो मुख्यमंत्री का पहला काम होगा कि वंचित लोगों का पीएम आवास स्वीकृत करना। 13 दिसंबर 2023 को शपथ लेने के बाद अगले ही दिन 14 दिसंबर को 2023 को PM आवास की स्वीकृति दिए। विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को आशीवार्द देने के लिए जनता का धन्यवाद।

यह भी पढ़ें:- भारत में पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वालों की टांगे तोड़ देंगे: मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा

CM साय ने कहा कि सत्ता और संगठन के समन्वय और मोदी की गारंटी से जनता का विश्वास जगा और पूरे देश की जनता का विश्वास हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बढ़ा है भारतीय जनता पार्टी पर बढ़ा है। छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन करवाने वालों के खिलाफ कानून है लेकिन इसको और मजबूत करने की आवश्यकता है और हम इसका अध्ययन कर रहे हैं। आने वाले समय में कड़ा कानून बनाएंगे, ताकि धर्मांतरण रुके। वक्फ कानून को लेकर उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से वक्फ बोर्ड का गठन हुआ था कि मुस्लिम समाज में आर्थिक रूप से जो कमजोर हैं उनका उत्थान इस वक्फ बोर्ड के माध्यम से होगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। (CM Vishnudev Sai Interview)

पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

CM विष्णुदेव साय ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देना चाहेंगे, जिन्होंने अनेक साहसी निर्णय लिए हैं उसमें से वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम भी एक निर्णय है, इससे गरीब मुसलमानों का भला होगा। पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि आतंकियों ने जो कृत्य किया उसकी हम घोर निंदा करते हैं। धर्म पूछकर हत्या करना यह कायराना हरकत है। 26 लोगों को हमारे देश ने खोया और हमने प्रदेश का एक बेटा खोया है, जिनके परिवार को सरकार ने 20 लाख रुपए देने की घोषणा की है। (CM Vishnudev Sai Interview)

CM साय ने सांय-सांय का बताया मतलब

CM साय ने सांय-सांय का मतलब बताया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल्दी-जल्दी को सांय-सांय बोलते हैं और मेरा सरनेम भी साय है। वास्तव में प्रदेश में काम सांय-सांय हो रहा है। अभी हमारी सरकार को 16 महीने हुए हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव के समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया था कि इस बार आप लोग आशीर्वाद देकर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे तो अमुख-अमुख काम होंगे और उन सब कामों को हम लोग मोदी की गारंटी का नाम दिए हैं। 15-16 महीने में ही अधिकांश जो बड़े-बड़े वादे हैं उसे पूरा कर दिए हैं। (CM Vishnudev Sai Interview)

Back to top button
error: Content is protected !!