Google Analytics —— Meta Pixel

CM visit to Bastar : सीएम बघेल ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना, नेहरू स्मृति उद्यान का किया लोकार्पण

CM visit to Bastar : सीएम भूपेश बघेल 2 दिन के बस्तर दौरे (CM visit to Bastar) पर हैं। यहां अपने दौरे के दूसरे दिन दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी और मावाली माता की पूजा की। शनिवार संध्या को जगदलपुर में लालबाग के निकट नेहरू स्मृति उद्यान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री बघेल को परिसर की पूरी जानकारी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की कक्षा 11वीं में अध्ययनरत आकांक्षा कुमारी ने दी। स्कूल की छात्रा जेनीफर एक्का ने पंडित नेहरू की लिखी किताब विश्व इतिहास की झलक भेंट में दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि, साल 1955 में 13 से 15 मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू यहां आए थे। लालबाग मैदान के सामने सड़क के दूसरे छोर में नक्षत्र वाटिका के पास पंडित जवाहरलाल नेहरू के लिए मंच तैयार किया गया था इसी मंच से उन्होंने देश को संबोधित किया अब लगभग एक एकड़ के इस क्षेत्र में नेहरू मेमोरियल पार्क के रूप में इसे विकसित किया जा रहा है। यहां लगाए गए पांच स्तंभों में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन से संबंधित जानकारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें- चपरासी ने बैंक के कमरे में लगाई फांसी; सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Back to top button
error: Content is protected !!