भारत के जवाब से पाकिस्तान दुनिया के सामने कराहते हुए दिख रहा है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
CM Yogi on Pakistan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम पर हमला किया था। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प था और हमारे सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। हमें अपने सशस्त्र बलों के साथ खड़ा होना है और उनका मनोबल बढ़ाना है। आज आप पाकिस्तान को दुनिया के सामने कराहते हुए देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जाएंगी। हमें प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में काम करते रहना है। भारत हर परिस्थिति में विजयी है और आगे भी विजयी रहेगा।
यह भी पढ़ें:- अगर पाकिस्तान इस समय भारत के खिलाफ कुछ भी करेगा तो नक्शे पर दिखाई नहीं देगा: डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम आतंकवादियों को नहीं छोड़ेंगे। हमने आतंकी ठिकानों पर हमला किया, लेकिन हमने नागरिकों को निशाना नहीं बनाया। पाकिस्तान जिस तरह से नापाक हरकते कर रहा है सेना उसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।कृषि विभाग के तौर पर हमारी जिम्मेदारी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हमारे कृषि भंडार भरे हुए हैं। गेहूं, चावल या अन्य अनाज, हमारे पास पर्याप्त मात्रा में है। जवान सीमा पर तैनात हैं और किसान खेतों और वैज्ञानिक उनके साथ हैं। खेतों में किसानों के साथ काम करना और उत्पादन बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। (CM Yogi on Pakistan)
हमने आतंकी ठिकानों पर हमला किया: मजूमदार
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा पहलगाम पर हमला करके हमारे 26 निर्दोष नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान किया था कि देश की अस्मिता पर हमला करने वाले ऐसे आतंकियों और उनके आकाओं को उनकी कल्पना से भी कई ज्यादा बड़ी सजा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह बदला हुआ भारत है। जिस तरह से सभी सशस्त्र बल पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं, आगे आने वाले समय में और जवाब देंगे। हमने आतंकी ठिकानों पर हमला किया। उसके बाद जिस तरह से पाकिस्तान ने भारत में रिहायशी इलाकों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया तो भारत को मुंहतोड़ जवाब देना ही था जवाब जोर तरीके से दिया जा रहा है। (CM Yogi on Pakistan)
समाज में बदलाव आतंकवाद से नहीं आता: CM सैनी
उन्होंने कहा कि मैं यही कहूंगा, प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा रखें। उनके नेतृत्व में जोर दार जवाब दिया गया है और आगे भी देंगे। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि आतंकवाद पाकिस्तान के राज्य की नीति का हिस्सा है आतंकवाद के केंद्रों को हम खत्म करेंगे। उन्हें (पाकिस्तान) लगता है कि हम उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। तो वो आतंकवाद का संरक्षण करने के लिए हम पर कार्रवाई कर रहे हैं। इसका जवाब देने के लिए भारत सक्षम है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तान ने जिस प्रकार हमारे मासूम लोगों को अपनी गोलियों का शिकार बनाया था, आज हमारी फौज के जवान उसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान को सोचना होगा कि व्यक्ति के जीवन और समाज में बदलाव आतंकवाद से नहीं आता है। (CM Yogi on Pakistan)



