अगर पाकिस्तान इस समय भारत के खिलाफ कुछ भी करेगा तो नक्शे पर दिखाई नहीं देगा: डिप्टी CM एकनाथ शिंदे

Deputy CM Eknath Shinde: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस, कोस्ट गार्ड, नेवी सभी अलर्ट मोड पर है। SOP तैयार हैं उसके अनुसार जो-जो चीजें करनी की जरूरत है वो हमने किया है। हम अलर्ट मोड पर हैं। महाराष्ट्र डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि भारत पूरी तरह से तैयार है। PM मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की है ये अभी भी जारी और हमारी सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी। महाराष्ट्र भी पूरी तरह से अलर्ट है, यहां के लोगों को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। पाकिस्तान का किसी भी प्रकार से गलत हमला हमारी सेना बर्दाश्त नहीं करेगी। 

यह भी पढ़ें:- भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच बैठकों का दौर जारी, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने किया मंथन

शिंदे ने कहा कि पाकिस्तान में भारत पर हमला करने की हिम्मत नहीं है। भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे सबक सिखाया है। अगर वह इस समय भारत के खिलाफ कुछ भी करता है, तो हमारे सशस्त्र बल पाकिस्तान को मिटा देंगे और पाकिस्तान नक्शे पर दिखाई नहीं देगा। यह तो बस ट्रेलर है। अगर पाकिस्तान ज्यादा चालाकी करने की कोशिश करेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। हमारे सशस्त्र सैनिकों ने किसी भी नागरिक पर हमला नहीं किया है। उन्होंने केवल इन आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया है और उन्हें सबक सिखाया है। (Deputy CM Eknath Shinde)

देशवासी हमारे सेना के साथ खड़े हैं: विज 

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि युद्ध तो हो ही रहा है और पाकिस्तान रो रहा है। आगे-आगे दिखिए होता है क्या। देशवासी सब एक होकर पीएम मोदी के पीछे खड़े हैं पीएम मोदी इस लड़ाई के नायक हैं और देशवासी हमारे सेना के साथ भी खड़े हैं। JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान के प्रत्येक हमले का जवाब दे रही है और उनके मंसूबो को ध्वस्त कर रही है। इसके बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इंडियन एयर डिफेंस की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि भारत जवाबी कदम उठा रहा है। पाकिस्तान अभी भी सुधर जाए। यह पाकिस्तान को डोज़ देने का वक्त है। आज मोदी सरकार और भारतीय सेना पाकिस्तान को आतंकवाद की लत से मुक्त करने के लिए डोज दे रही है। (Deputy CM Eknath Shinde)

पाकिस्तान लगातार नापाक हरकते कर रहा: साव

उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस समय पूरा भारत अपनी सेना पर गर्व कर रहा है। आतंकवाद मुक्त भारत बनाने के लिए आतंकियों की फैक्ट्री का विनाश जरूरी है। पाकिस्तान द्वारा की जा रही हरकतों का सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सरकार और सेना के साथ पूरा देश एकजुट होकर खड़ा है। छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि पाकिस्तान लगातार नापाक हरकते कर रहा है और भारत इस पर चुप बैठने वाला नहीं है भारत मुंहतोड़ जवाब देगा और हम पाकिस्तान को सबक सिखाएंगे। भारत की सेना मजबूत है। डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि भारत ने उनके आतंक के ठिकानों पर ही हमला किया था अगर उसको पाकिस्तान गलत तरीके से लेकर भारत के सीमाओं पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करता है तो भारत जवाब देगा। (Deputy CM Eknath Shinde)

हमारी सेना ने तो शौर्य का परिचय दिया: शर्मा

शर्मा ने कहा कि हमारी सेना ने तो शौर्य का परिचय दिया है। उनके मिसाइल भारत के सीमाओं को पार नहीं कर पाए और न ही गिरा है तो ये सेना का बड़ा शौर्य प्रदर्शन है। मैं सोचता हूं कि इस बार पाकिस्तान का अंतिम फैसला कर देना चाहिए। बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा ने कहा ने कहा कि पाकिस्तान आतंकिस्तान बन गया है वह आतंकवाद का पोषक बनकर भारत के विरुद्ध जिस तरह से अभियान शुरू किया है भारत निश्चित तौर पर उसका जवाब दे रहा है। विश्व को शांति चाहिए और आतंकवाद मुक्त चाहिए। भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है। हमारी सेना देश की उम्मीदों पर खरी उतर रही है। पूरी दुनिया हमारी सेना का पराक्रम देख रही है। दुनिया देख रही है कि हमने किस तरह पाकिस्तान की नापाक हरकतों का मुकाबला किया है। पूरा देश एकजुट है। देश के लोग सेना के साथ खड़े हैं। (Deputy CM Eknath Shinde)

सेना ने ड्रोन और मिसाइलों को नष्ट किया: जवाहर 

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि कल जैसलमेर या हमारे देश के अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान द्वारा नागरिकों पर हमला करने के लिए भेजे गए ड्रोनों को भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और उनके ड्रोन और मिसाइलों को नष्ट किया। मैं सेना को बधाई दूंगा। सीएम भजनलाल शर्मा ने आज उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर जो भी उचित व्यवस्थाएं की जानी चाहिए, उसके लिए निर्देश जारी किए हैं। राज्य पुलिस और आरएसी कंपनियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में भेजा गया है और उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि राज्य सरकार वहां के सैन्यकर्मियों, सैन्य बल और आम लोगों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। (Deputy CM Eknath Shinde)

सीमावर्ती जगहों के विद्यालय बंद

राजस्थान के कानून और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि पाकिस्तान की जो कल की हिमाकत थी उसके जो नापाक इरादे थे उसका मुंहतोड़ जवाब हमारी सेनाओं ने दिया। पीएम मोदी कार्यालय से निर्देश थे और मुख्यमंत्री स्वयं और हम सब ने देर रात तक पाकिस्तान द्वारा हमारी सीमाओं पर की जा रही गतिविधि पर निगरानी रखी थी क्योंकि पाकिस्तान की सबसे ज्यादा सीमाएं हमारे राजस्थान से लगती हैं। कल उन्होंने जैसलमेर पर अनेक ड्रोन और मिसाइल से हमला किया लेकिन हमारी मिसाइल ने उसे हवा में ही नष्ट कर दिया। मैं सेनाओं को धन्यवाद करूंगा और पीएम मोदी और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करूंगा। मैं सीमावर्ती क्षेत्र की जनता को भी धन्यवाद दूंगा वे लगातार हमें हर गतिविधि की जानकारी दे रहे थे। बॉर्डर क्षेत्र पर सभी डिफेंस, पुलिस और अस्पताल के लोगों की छुट्टियां रद्द करने को कहा गया और सतर्क रहने को कहा गया है। सीमावर्ती जगहों के विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। (Deputy CM Eknath Shinde)

सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द: जायसवाल 

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार पूरा बिहार रेड अलर्ट पर है। पूर्णिया की सीमा बांग्लादेश, नेपाल से लगती है।यह बहुत संवेदनशील इलाका है। कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया में समीक्षा बैठक करेंगे। सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, स्वास्थ्य अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों की भी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। परसों नीतीश कुमार रक्सौल में बैठक करेंगे। बिहार में सारी तैयारियां की जा रही हैं। गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने कहा कि बनासकांठा सीमावर्ती जिला है। युद्ध में यहां के लोगों का मनोबल मजबूत है। लोगों को देश की सेना और नेतृत्व पर भरोसा है। लोगों से अपील है कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। कोई भी अनजान व्यक्ति सीमावर्ती क्षेत्र में दिखाई देता है तो प्रशासन को उसकी जानकारी दे। (Deputy CM Eknath Shinde)

Back to top button
error: Content is protected !!