छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला केस, सौम्या चौरसिया, रानू साहू, समीर विश्नोई समेत 6 आरोपी जमानत पर हुए रिहा

Coal Scam Case: छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार 6 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद रिहा कर दिया गया है, जिसमें निलंबित IAS रानू साहू, समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, रजनीकांत तिवारी, वीरेंद्र जायसवाल और संदीप नायक शामिल है। सौम्या चौरसिया दिसंबर 2022 में गिरफ्तार की गई थी। वहीं IAS रानू साहू की गिरफ्तारी जुलाई 2023 में हुई थी। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की डबल बेंच ने इनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की थी।
यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री साय ने कोंडागांव में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर
सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों को जमानत शर्तों के आधार पर दी है। जस्टिस सूर्यकांत ने सभी आरोपियों को गवाहों को प्रभावित करने की आशंका के चलते छत्तीसगढ़ में रहने पर पाबंदी लगाई है। जमानत के बाद आरोपी समीर बिश्नोई, रानू साहू और सौम्या चौरसिया छत्तीसगढ़ में नहीं रहेंगे। वे छत्तीसगढ़ से बाहर रहेंगे। साथ ही अपने पते की जानकारी कोर्ट को देंगे। वहीं सभी आरोपियों को कोर्ट में पासपोर्ट भी जमा करना होगा। बता दें कि SC ने EOW कोल, ED कोल और EOW DMF मामले में जमानत दी है, जिसके चलते ही आरोपी जेल से बाहर आ सके। सभी की रिहाई कल ही होनी थी, लेकिन दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के चलते कल रिहा नहीं किया जा सका। (Coal Scam Case)
छत्तीसगढ़ में रहने की अनुमति नहीं
कोर्ट ने कहा कि सूर्यकांत तिवारी, रानू साहू, समीर विश्नोई और सौम्या चौरसिया को निर्देश दिया है कि वे अगले आदेश तक छत्तीसगढ़ में नहीं रहेंगे। वे आवश्यकतानुसार जांच एजेंसी या ट्रायल कोर्ट के सामने उपस्थित रहेंगे। जांच में शामिल होंगे और पूरा सहयोग करेंगे। यह भी निर्देश है कि वे अपनी रिहाई के 1 हफ्ते के भीतर राज्य के बाहर अपने रहने के नए पते पेश करें। उन्हें अपने रहने के स्थान की जानकारी भी अधिकार क्षेत्र के थाने में देना होगा। ED ने छत्तीसगढ़ में 570 करोड़ से ज्यादा के कोयला घोटाले का दावा है। (Coal Scam Case)
36 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
मामले में 36 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ED ने आरोप लगाया है कि कोयले के परिचालन, ऑनलाइन परमिट को ऑफलाइन करने समेत कई तरीकों से करीब 570 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध वसूली की गई है। छत्तीसगढ़ में अवैध कोल लेवी वसूली का मामला ED रेड में सामने आया था। दावा है कि कोल परिवहन में कोल व्यापारियों से वसूली करने के लिए ऑनलाइन मिलने वाले परमिट को ऑफलाइन कर दिया गया था। खनिज विभाग के तत्कालीन संचालक IAS समीर विश्नोई ने 15 जुलाई 2020 को इसके लिए आदेश जारी किया था। (Coal Scam Case)
सिंडिकेट बनाकर वसूली का आरोप
ED ने कहा कि सिंडिकेट बनाकर वसूली की जाती थी। पूरे मामले का मास्टरमाइंड किंगपिन कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी को माना गया, जो व्यापारी 25 रुपए प्रति टन के हिसाब से अवैध रकम सूर्यकांत के कर्मचारियों के पास जमा करता था। उसे ही खनिज विभाग पीट पास और परिवहन पास जारी करता था। इस तरह से स्कैम कर कुल 570 करोड़ रुपए की वसूली की गई। ED रेड में पहले IAS समीर बिश्नोई, फिर कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया था। कोल घोटाला मामले में निलंबित IAS रानू साहू और समीर बिश्नोई, पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया जेल में बंद थे। (Coal Scam Case)
दो पूर्व मंत्रियों के खिलाफ भी FIR दर्ज
वहीं कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी, संदीप नायक लक्ष्मीकांत, शिव शंकर नाग, मोइनुद्दीन कुरैशी, रोशन सिंह, निखिल चंद्राकर, परेश कुर्रे, राहुल कुमार, वीरेंद्र जायसवाल, हेमंत जायसवाल और चंद्र प्रकाश जायसवाल भी जेल में बंद थे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले मामले में ED की रिपोर्ट पर ACB/EOW ने दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों समेत 36 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है, जिसके बाद ACB की टीम ने जांच तेज कर दी है। लगातार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी हो रही है। साथ ही दस्तावेज भी बरामद किए जा रहे हैं। (Coal Scam Case)



