Google Analytics —— Meta Pixel

कोबरा बटालियन के जवान ने खुद को किया शूट, अस्पताल में तोड़ा दम

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पदस्थ कोबरा बटालियन (Cobra Battalion) के एक जवान ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया है। जवान का नाम शशि अख्तर बताया जा रहा है। यह कोबरा के 210 बटालियन में पदस्थ था। जवान दिल्ली का रहने वाला था। फिलहाल सुसाइड करने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। मामला बीजापुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े :- Vikram Lander Chandrayaan-3 : चांद के और करीब आएगा चंद्रयान-3, आज होगी विक्रम लैंडर की डी-ऑर्बेटिंग

दरअसल, बासागुड़ा के  (Cobra Battalion) कैंप में जवान पदस्थ था। किसी काम के सिलसिले में यह बीजापुर स्थित कैंप में आया हुआ था और यहीं पर इसने आज सुबह अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि, जवान शशि ने अपनी सर्विस राइफल को अपने सीने पर टिकाया और फायर कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनते ही कैंप (Cobra Battalion) के अन्य जवान मौके पर पहुंचे। जिन्होंने खून से लतपथ पड़े शव को बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां जवान का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। फिलहाल जवान ने सुसाइड क्यों किया है इसके कारण का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस और CRPF के अफसर जांच में जुटे हुए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!