Chhattisgarh Aachar Sanhita : आज दोपहर 3 बजे से आचार संहिता होगा लागू, पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तैयारी

Chhattisgarh Aachar Sanhita : छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ आयोजित करने की तैयारी अंतिम चरण में है। राज्य निर्वाचन आयोग आज दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें इन चुनावों की तारीखों की घोषणा की जा सकती है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 जनवरी को किया जा चुका है, और यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फरवरी के अंत तक यह चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News: चायनीज मांझे का कहर: राजधानी रायपुर में 7 वर्षीय मासूम की मौत, कई घायल, प्रशासन पर सवाल

चुनाव प्रक्रिया में बदलाव
इस बार नगरीय निकाय चुनाव EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से कराए जाएंगे, जबकि पंचायत चुनाव के लिए पारंपरिक बैलेट पेपर का उपयोग होगा। राज्य सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। (Chhattisgarh Aachar Sanhita)
यह भी पढ़े :- स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया कई अस्पतालों का निरीक्षण, मरीजों से ली सुविधाओं के बारे में जानकारी
गौरतलब है कि पिछला नगरीय निकाय चुनाव 2019 में बैलेट पेपर से हुआ था, जबकि 2014 के चुनाव EVM से संपन्न हुए थे। कांग्रेस सरकार के दौरान बैलेट पेपर की प्रणाली लागू की गई थी। अब मौजूदा सरकार ने EVM के प्रावधान को फिर से शामिल किया है। (Chhattisgarh Aachar Sanhita)
एक दिन पहले हुई कैबिनेट की बैठक
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार कैबिनेट की बैठक रविवार को CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इससे अंदाजा लगाया गया था कि सोमवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो जाएगी। कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।



