स्कूलों के बाद कॉलेजों के लिए भी अवकाश घोषित, जानिए कब-कब मिलेगी छुट्टी

College Holiday: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा सत्र 2022-23 में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त शालाओं और डीएड, बीएड, एमएड कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 5 दिन 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक, दीपावली अवकाश 6 दिन 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक, शीतकालीन अवकाश कुल 6 दिन 23 दिसंबर 2022 से 28 दिसंबर 2022 तक और ग्रीष्मकालीन अवकाश 46 दिन एक मई 2023 से 15 जून 2023 तक का घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें:- सरकार ने जारी की त्योहारों के लिए छुट्टियों की सूची, जानिए कब-कब मिलेगा अवकाश

वहीं स्कूल शिक्षा विभाग ने 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी स्कूलों में दशहरे की छुट्टी दी है। दीपावली पर 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 6 दिनों का अवकाश रहेगा। इसके साथ ही 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 6 दिन का शीतकालीन अवकाश दिया जाएगा। इसके बाद छात्रों की गर्मियों की छुटि्टयां 1 मई 2023 से 16 जून 2022 तक रहेंगी। मंगलवार शाम को शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। (College Holiday)

दशहरे में 5 दिन की छुट्टी 

आदेश के मुताबिक दशहरे में 5 दिन की छुट्टी रहेगी। प्रदेश के सभी स्कूलों में दशहरे की छुट्टी 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक रहेगी दीपावली के मौके पर 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 6 दिनों की छुट्टी होगी। वहीं शीतकालीन अवकाश – 23 दिसंबर से 28 दिसंबर 6 दिन तक होगी। जबकि 45 दिनों के लिए ग्रीष्मकालीन घोषित की गई है।  1 मई से 16 जून तक प्रदेश के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।  (College Holiday)

24 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार

इस साल 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हुई है। शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों के बाद दसवें दिन दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस साल विजयदशमी का पर्व 05 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस साल कार्तिक मास की अमावस्या 24 और 25 अक्टूबर दोनों को पड़ रही है, लेकिन 25 अक्टूबर को प्रदोष काल से पहले अमावस्या तिथि समाप्त हो रही है। वहीं 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होगी। 24 अक्टूबर को निर्धारित अवधि में भी अमावस्या तिथि रहेगी। इसलिए इस साल 24 अक्टूबर को पूरे देश में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। (College Holiday)

Related Articles

Back to top button