सरकार ने जारी की त्योहारों के लिए छुट्टियों की सूची, जानिए कब-कब मिलेगा अवकाश

School Holidays: छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने त्योहारों के लिए अवकाश की घोषणा कर दी है, जिसके मुताबिक 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी स्कूलों में दशहरे की छुट्टी रहेगी। दीपावली पर 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 6 दिनों का अवकाश रहेगा। इसके साथ ही 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 6 दिन का शीतकालीन अवकाश दिया जाएगा। इसके बाद छात्रों की गर्मियों की छुटि्टयां 1 मई 2023 से 16 जून 2022 तक रहेंगी। मंगलवार शाम को शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। (School Holiday)

यह भी पढ़ें:- 1 अक्टूबर से होंगे ये बड़े बदलाव, सीधा जेब पर पड़ेगा असर

आदेश के मुताबिक दशहरे में 5 दिन की छुट्टी रहेगी। प्रदेश के सभी स्कूलों में दशहरे की छुट्टी 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक रहेगी दीपावली के मौके पर 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 6 दिनों की छुट्टी होगी। वहीं शीतकालीन अवकाश – 23 दिसंबर से 28 दिसंबर 6 दिन तक होगी। जबकि 45 दिनों के लिए ग्रीष्मकालीन घोषित की गई है।  1 मई से 16 जून तक प्रदेश के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। (School Holidays)

देखिए कब मिलेगी छुट्टियां

  • दशहरा में 5 दिन की छुट्टी- दशहरा की छुट्टी 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी स्कूलों में होगी।
  • दीपावली के अवसर पर 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 6 दिन का अवकाश रहेगा।
  • शीतकालीन अवकाश – 23 दिसंबर से 28 दिसंबर 6 दिन।
  • 45 दिनों के लिए घोषित गर्मी- 1 मई से 16 जून तक प्रदेश के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी रहेगी।

इस साल 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हुई है। शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों के बाद दसवें दिन दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस साल विजयदशमी का पर्व 05 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस साल कार्तिक मास की अमावस्या 24 और 25 अक्टूबर दोनों को पड़ रही है, लेकिन 25 अक्टूबर को प्रदोष काल से पहले अमावस्या तिथि समाप्त हो रही है। वहीं 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होगी। 24 अक्टूबर को निर्धारित अवधि में भी अमावस्या तिथि रहेगी। इसलिए इस साल 24 अक्टूबर को पूरे देश में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। (School Holidays)

Related Articles

Back to top button