Google Analytics —— Meta Pixel

दिवाली से पहले बड़ा झटका, गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए का इजाफा

Commercial Gas Cylinder Price: दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दाम को लेकर लोगों को झटका लगा है। दरअसल, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।  ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी की है। नई दरें 1 नवंबर 2023 यानी आज से लागू हो चुकी है।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1833 रुपए में मिलेगा। पहले सिलेंडर 1731.50 रुपए में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में सिलेंडर 1839.50 रुपए की जगह 1943 रुपए, मुंबई में इसकी कीमत 1684 रुपए से बढ़कर 1785.50 रुपए और चेन्नई में 1999.50 रुपए में मिल रहा है। इससे पहले एक अक्टूबर को भी इसके दामों में 200 रुपए का इजाफा किया गया था।

यह भी पढ़ें:- देश में 1 नवंबर से हुए ये 4 बदलाव, जानिए आप पर कितना पड़ेगा असर

वहीं 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में ये 903 रुपए और भोपाल में 908 रुपए में मिल रहा है। एक तरफ जहां सरकार ने 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर पर राहत दी तो वहीं पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में महीने भर में 300 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी कर लोगों को झटका दे दिया है। 1 अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 209 रुपए तक बढ़ाए गए थे और एक महीने बाद 1 नवंबर को इसमें और इजाफा किया गया है। कोलकाता में सिलेंडर के दाम में सबसे ज्यादा 103.50 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। (Commercial Gas Cylinder Price)

हर महीने जारी होती है प्राइस लिस्ट

बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले महीने LPG सिलेंडर की कीमतों में कुछ कमी की थी। बता दें कि देश की सरकार तेल कंपनियां हर महीने के शुरुआत में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर और घरेलू सिलेंडर के प्राइस में बदलाव करती है। हालांकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। एक साल से ज्यादा समय से पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 21 मई 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था। (Commercial Gas Cylinder Price)

Back to top button
error: Content is protected !!