BJP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को दिया टिकट

Elections 2023:तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने विवादित नेता टी राजा सिंह को भी टिकट दिया है। हालांकि टी राजा बीजेपी से निलंबित चल रहे थे। पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी करने से कुछ देर पहले ही पत्र जारी कर उनका निलंबन रद्द कर दिया और उन्हें चुनाव मैदान में उतार दिया।

https://x.com/ANI/status/1715985372650557748?s=20

बीजेपी की ओर से जारी किए गए प्रेस रिलीज में कहा गया है, “बीजेपी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने पार्टी के जरिए दिए गए कारण बताओ नोटिस पर टी राजा सिंह का जवाब देखा है। उनके स्पष्टीकरण पर विचार करने के बाद पार्टी ने गोशामहल के विधायक का सस्पेंशन रद्द कर दिया है।(Elections 2023)

यह भी पढ़ें : गुजरात में ‘मौत’ का गरबा, 24 घंटे के अंदर 12 लोगों की गई जान

टी राजा सिंह क्यों हुए थे सस्पेंड?
बीजेपी ने टी राजा को अगस्त 2022 में सस्पेंड कर दिया था। टी राजा पर धार्मिक भवनाओं को भड़काने का आरोप लगा था। उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। इसके बाद वह पार्टी से सस्पेंड कर दिए गए थे। अब आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने उनकी सदस्यता बहाल कर दी है। तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।(Elections 2023)

Related Articles

Back to top button