रायपुर में कांग्रेस महाधिवेशन के समापन के बाद मेगा रैली, केंद्र पर बरसे दिग्गज

Congress Convention Closing: रायपुर में कांग्रेस के महाधिवेशन का समापन हो गया है। वहीं इससे पहले हाथ से हाथ जोड़ो जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के तमाम सीनियर नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि BJP के कितने लोग आजादी के लिए जेल गए, ये लोग नौकरी में लगे थे। आज बोलते हैं, हम लोग देशभक्त हैं। मेरी 56 इंच की छाती है, तेरी 56 इंच की छाती लेकर हम क्या करेंगे, हजारों लोग भूखे मर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गिरफ्तार, CBI ने इस वजह से लिया एक्शन

बता दें कि राजधानी के जोरा मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया था। इसमें सभी कांग्रेसी नेता शामिल रहे। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार छत्तीसगढ़ आई हूं। मुझे बहुत खुशी हो रही है। खासकर के इस अधिवेशन को लेकर जो यहां हुआ। मेरी दादी यहां की कहानियां सुनाया करती थीं। सोनिया जी ने भी यहां का बहुत दौरा किया। मुझे बताया करती थीं। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान समानता की बात करता है। देश की सरकार आपको समानता की दृष्टि से देखे। सबको समानता से ही अधिकार मिलता है। (Congress Convention Closing)

प्रियंका गांधी ने कहा कि इज्जत से जीने का मौका मिलता है। इसी संविधान को मजबूत करने देश में मीडिया, न्यायपालिका और संसद है। इन तीनों से संविधान मजबूत होता है। मगर ये तीनों जब कमजोर होते हैं, तब सामान तरह से आपको न्याय नहीं मिलता है। आज इसे समझने की जरूरत है। मीडिया के लोग यहां है। इनको सरकार दबा रही है। सच्चाई कह नहीं पाते हैं। न्यायपालिका पर सरकार दबाव लगाती है। कई ऐसे मुद्दे हैं, जिस पर कांग्रेस चर्चा करना चाहती है। लेकिन सरकार इस पर बात नहीं करने देती है। हमारे नेताओं के बयान को संसद में रिकॉर्ड से मिटा दिया जाता है। (Congress Convention Closing)

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में छापे मारे जा रहे हैं। हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है। यहां की सरकार यहां के मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की शान पूरे देशभर में फैला रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में जाना जाता है। उसका कारण है यहां की कांग्रेस की सरकार। ये सरकार किसी के दबाव से नहीं रुकेगी। जब छत्तीसगढ़ की तारीफ होती है तब केंद्र को पसंद नहीं आता है। इसलिए छापे मरवाए जा रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि विधानसभा-लोकसभा चुनाव आ रहे हैं। आप केंद्र सरकार से पूछिए उन्होंने आपके लिए क्या किया। छत्तीसगढ़ सरकार लोगों के हित में काम कर रही है, जितनी योजना आम जनता के लिए छत्तीसगढ़ में चल रही है। उतनी कहीं नहीं है। बता दें कि सभा के बाद सभी नेता वापस लौट गए। (Congress Convention Closing)

Related Articles

Back to top button