Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान, कहा- 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी

CM Bhupesh on Rahul: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2024 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। CM ने कहा कि हम सभी की ये इच्छा है कि राहुल गांधी 2024 में नेतृत्व करें और प्रधानमंत्री बने, ये जो कांग्रेस का 85वां पूर्ण सत्र है वो निश्चित रूप से 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के संदर्भ में है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की हमारी मांग है, लेकिन केंद्र इसे नहीं मानेंगे। बैलेट पेपर में क्या है, वो दिखता है मगर EVM में कुछ नहीं दिखता। लोगों को अब EVM पर भरोसा नहीं रहा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि निश्चित रूप से कांग्रेस का ये अधिवेशन 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर है। छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी इस अधिवेशन का फायदा मिलेगा। बता दें कि अधिवेशन के पहले दिन से कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता रायपुर में जुटे हुए थे। कांग्रेस अधिवेशन के स्वागत भाषण के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित किया। इस सभा में भी उन्होंने कहा कि इस समय देश के हालात बहुत खराब हैं। सभी की नजरें राहुल गांधी पर हैं। (CM Bhupesh on Rahul)

यह भी पढ़ें:- रायपुर में कांग्रेस महाधिवेशन के समापन के बाद मेगा रैली, केंद्र पर बरसे दिग्गज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ये राष्ट्रीय अधिवेशन ऐसे समय में हुआ, जब देश में महंगाई-बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। किसानों को दाम नहीं मिल रहा, मजदूरों को काम नहीं मिल रहा और नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा। ऐसे समय जब राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करते हैं, तो आज पूरा देश राहुल गांधी की ओर आशा भरी निगाह से देख रहा है। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की निगाह अधिवेशन पर रहा। (CM Bhupesh on Rahul)

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में महाधिवेशन हुआ है, जब पड़ोसी देशों से हमारे रिश्तें ठीक नहीं हैं। हमारा प्रदेश पिछले चार साल से राहुल गांधी के विजन पर काम कर रहा है। इसलिए यहां सबसे कम बेरोजगारी है। राहुल गांधी ने जनता से जो वादा किया था उसे पूरा करने में हम सफल हुए हैं। हमनें यहां किसानों की चिंता की, युवाओं के बेरोजगारी की चिंता की। इसी कारण किसान यहां सबसे खुशहाल है। वहीं उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से हाथ से हाथ जोड़ो जनसभा में पहुंची जनता को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संबोधित किया। सबने मिलकर देश को इस कठिन दौर से निकालने का संकल्प लिया। 85वें महाधिवेशन का समापन जरूर हुआ है, लेकिन मंथन और मार्गदर्शन का सिलसिला जारी रहेगा। (CM Bhupesh on Rahul)

Back to top button
error: Content is protected !!