Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- BJP सत्ताग्रही और हम सत्याग्रही…

Rahul Gandhi Speech: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय महाअधिवेशन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं 1977 में 6 साल का था। मुझे चुनाव के बारे में नहीं पता था। मैंने मां से पूछा कि क्या हुआ? मां ने कहा कि हम घर छोड़ रहे। तब तक मुझे लगता था कि वह हमारा घर है… मैं इस बात पर हैरान था। 52 साल हो गए, मेरे पास घर नहीं है।

विदेश मंत्री जय शंकर के बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि एक मंत्री ने इंटरव्यू में कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था भारत से बड़ी है तो हम उनसे कैसे लड़ें? जब अंग्रेज हम पर राज करते थे तो क्या उनकी अर्थव्यवस्था हमसे छोटी थी?यानी जो आपसे ताकतवर है उनसे लड़ें ही मत। इसको कायरता कहते हैं। सावरकर की विचारधारा है अगर जो आपके सामने आपसे ताकतवर, मजबूत है उसके सामने सर झुका दो। हिंदुस्तान के मंत्री चीन से कह रहा है कि आपकी अर्थव्यवस्था हमसे बड़ी है इसलिए हम आपके सामने नहीं खड़े हो सकते। इसको देश भक्ति कहते हैं क्या? यह कौन सी देश भक्ति है?। (Rahul Gandhi Speech)

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान, कहा- 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने संसद में एक उद्योगपति पर आक्रमण किया। मैंने सिर्फ एक सवाल पूछा कि मोदी जी आपका अडानी जी से रिश्ता क्या है? पूरी भाजपा सरकार अडानी जी की रक्षा करने लग गई। वे कहते हैं कि जो अडानी जी पर आक्रमण करता वह देशद्रोही है… अडानी जी और मोदी जी एक हैं। हम सत्याग्रही है और BJP सत्ताग्रही है। BJP बताए मोदी और अडानी का रिश्ता क्या हैं। RSS और BJP अडानी का बचाव क्यों कर रही हैं। 

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी है, पुजारियों की नहीं। यह तपस्या नहीं रुकेगी, हम सब काम करेंगे। पूरा देश हम तपस्वियों के साथ खड़ी होगी खड़गे जी कार्यक्रम बनाए, हम मेहनत करेंगे। राहुल ने कहा कि जब तक जवाब नहीं मिलेगा तब तक सवाल पूछेंगे। उन्होंने कहा कि ये मोदी अडानी का रिश्ता क्या कहलाता है। बीजेपी और आरएसएस उसकी रक्षा कर रही है। शेयर कंपनी हजारों करोड़ों रुपए विदेश भेज रही है। पर सत्ता में रहने के बावजूद नरेंद्र मोदी कुछ नहीं कर पा रहे। देश का पूरा-पूरा धन एक व्यक्ति के हाथों में जा रहा है। हम बार-बार पूछेगें, जब तक जवाब नहीं मिलेगा तब तक पूछेगें कि यह रिश्ता क्या है। (Rahul Gandhi Speech)

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में मेरे साथ देश के लाखों लोग चले। यात्रा के दौरान मैं लोगों की समस्या जानी। इस दौरान मैंने भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखा। राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हजारों कश्मीरियों ने तिरंगा उठाया था। आतंकी प्रभावित जिलों में भी तिरंगा उठा था। मोदी ने BJP के कुछ लोगों के साथ झंडा फहराया, लेकिन हमने कश्मीर के लाखों लोगों के साथ झंडा फहराया। PM मोदी को ये बात समझ नहीं आएगी। (Rahul Gandhi Speech)

Back to top button
error: Content is protected !!