बस्तर में कांग्रेस का संभागीय स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, CM भूपेश बघेल हुए भावुक

Congress Karyakarta Sammelan: बस्तर में कांग्रेस के संभागीय स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भावुक हो गए। दरअसल, वे ​​​​​झीरम हमला और BJP की सरकार के दौरान कांग्रेसियों को परेशान करने का जिक्र कर रहे थे। इस दौरान CM भूपेश महेंद्र कर्मा का जिक्र करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा इतने सहज, सरल और सुलभ थे कि अंचलवासियों की समस्या दूर करने वे अपनी परोसी थाली भी छोड़ कर उठ जाया करते थे। कर्मा जी जरूर आज हम सबके बीच नहीं हैं, लेकिन हम सभी छत्तीसगढ़वासियों के दिलों में बस्तर टाइगर आज भी जिंदा हैं।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने शिवाजी महाराज को किया नमन, कहा- एक भारत-श्रेष्ठ भारत का विजन उनकी प्रेरणा

CM भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर के लिए हमने कई योजनाएं दी है। यहां लगातार विकास के काम हो रहे हैं। हमने लोगों का विश्वास जीता है। बस्तर में पहले लोग आने से डरते थे। यहां डर का माहौल था, लेकिन अब समय बदला है। जगह-जगह पर विकास के काम हुए हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन के सभी नेता उपस्थित थे। 4 घंटे तक हमारा सम्मेलन चला। BJP के केंद्र और राज्य की नाकामियों के साथ कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई है। (Congress Karyakarta Sammelan)

वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि BJP के लोग नफरत​​ फैलाते हैं। राहुल गांधी 3500 किमी चलकर जो मोहब्बत की दुकान खोली है। ये उनका मुकाबला नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जोखिम उठाई। जोखिम के साथ आगे बढ़ी है। आप सभी कार्यकर्ता कांग्रेस के सिपाही हैं। हमारे सामने BJP केंद्र में सरकार चला रही है। 15 साल यहां सरकार चलाई इनके विचारधारा सिर्फ झूठ है। जुमलेबाजी करके सत्ता पर आई है। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने जो काम किया है, ऐसा काम पूरे इतिहास में छत्तीसगढ़ में नहीं हुआ होगा। आज बस्तर की तस्वीर बदल गई है। (Congress Karyakarta Sammelan)

PCC प्रभारी सैलजा ने कहा ने कहा कि 2014 से पहले गैस का रेट 410 रुपए था। अब 1200 से ऊपर हो गया है। पेट्रोल की कीमत बढ़ी है। यदि केंद्र के भरोसे रहे तो बस्तर का कोई व्यक्ति घर नहीं चला सकता है। बस्तर के वनोपज और हमारे काम की वजह से यहां काम हुआ है। चीन हमारे देश में घुसता जा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार की हिम्मत नहीं है कि वे कुछ कर सके। बता दें कि सम्मलेन में PCC चीफ मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज समेत बस्तर संभाग के सातों जिले के 12 विधानसभा से कांग्रेस विधायक शामिल हुए। (Congress Karyakarta Sammelan)

पहले सेशन में मंत्री कवासी लखमा ने सरकार की योजनाओं के बारे में कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की जो भी योजना है उन्हें धरातल पर लेकर जाएं। लंच के बाद PCC प्रभारी कुमारी सैलजा और CM भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस सम्मेलन में 2000 हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में संभाग के अलग-अलग जिले के कांग्रेस पार्षद, अध्यक्ष, विधायक, महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष , जिला पंचायत अध्यक्ष स्तर के नेताओं को ही बुलाया गया। इस सभा के जरिए CM भूपेश बघेल और PCC प्रभारी कुमारी सैलजा ने चुनावी हुंकार भरी है। बता दें कि इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Related Articles

Back to top button