Google Analytics —— Meta Pixel

डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या मामले में कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा- आरोपियों की मदद करना चाहती है सरकार

Congress Leader Adhir Ranjan: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई दुष्कर्म-हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह निंदनीय है। राज्य सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन वह अभी भी दुविधा में है। कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर होती जा रही है। राज्य सरकार सक्षम नहीं है और वह आरोपियों की मदद करना चाहती है। वहीं NCP (SCP) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि देशभर में ऐसी बहुत सारी घटनाएं होती हैं, जिसकी हम निंदा करते हैं। हम इस घटना से अपनी बेटी को नहीं बचा सके, लेकिन ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:- कोलकाता की घटना पर लड़की हूं लड़ सकती हूं कहने वाली के होंठ सीले हुए हैं: BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी

बीएमसी MARD के महासचिव डॉ अक्षय डोंगरदिवे ने कहा कि महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए। इसके लिए हमारा राष्ट्रीय अभियान शुरू हो गया है। सभी राज्यों में यह अभियान जारी है। महाराष्ट्र के सभी डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। BMC के डॉक्टर भी काम पर हड़ताल करने जा रहे हैं। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए। हमारी मांग है कि न्याय हो। हमने महाराष्ट्र के सभी अस्पतालों में गैर-आपातकालीन सेवाएं बंद कर दी हैं। आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी। हमें सिर्फ न्याय चाहिए। (Congress Leader Adhir Ranjan)

मामले में पुलिस ने बहुत देरी की: रेखा शर्मा

वहीं TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बहुत ही दर्दनाक घटना है। दोषियों को पकड़कर सख्त से सख्त सजा तक ले जाना है। जांच चल रही है। NCW की पूर्व प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल को हम जो असुरक्षित राज्य कहते हैं वो इसी से पता चलता है कि अस्पताल में घुस कर पुलिस के एक वालंटियर ने रेप और मर्डर किया। सोच सकते हैं कि कितनी असुरक्षित जगह है। एक डॉक्टर अगर अपने अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं है तो कहां पर सुरक्षित हो सकती है। मैं कई सालों से कहती आ रही हूं कि वहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लिया है और अपनी टीम भी भेजी है। मामले में पुलिस ने बहुत देरी की है। पहले दिन ही गिरफ्तारी हो जानी चाहिए थी। (Congress Leader Adhir Ranjan)

Back to top button
error: Content is protected !!