Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस ने बस्तर से कवासी लखमा को बनाया प्रत्याशी, दीपक बैज का टिकट काटा

छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान होंगे। इस बीच कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और कोंटा से विधायक कवासी लखमा को बस्तर से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। जबकि मौजूदा सांसद और PCC चीफ दीपक बैज का टिकट काट दिया है। कांग्रेस से प्रत्याशी घोषित होने के बाद बस्तर लोकसभा सीट की तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा का मुकाबला बीजेपी के महेश कश्यप से होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!