दिल्ली में चारों तरफ से घिरे अरविंद केजरीवाल, पानी वाले बयान पर कांग्रेस ने LG को लिखा पत्र

Congress on Arvind Kejriwal: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल यमुना नदी के पानी को लेकर दिए बयान पर चारों तरफ से घिर गए हैं। दरअसल, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल और CM आतिशी के बयान पर उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। साथ ही कहा है कि मैं आपको अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सख्त और तत्काल कार्रवाई के लिए लिख रहा हूं, जिन्होंने कल प्रेस को चौंकाने वाला और गैरजिम्मेदाराना बयान दिया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि दिल्ली की पानी की आपूर्ति में ‘जहर’ मिला दिया गया है और पड़ोसी राज्य की सरकार ने दिल्ली के लोगों के खिलाफ ‘नरसंहार’ की योजना बनाई है।
यह भी पढ़ें:- खड़गे का बयान उनकी सनातन विरोधी मानसिकता का प्रमाण: असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा
कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने कहा कि कल आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं द्वारा एक बहुत ही गंभीर आरोप लगाया गया कि हरियाणा सरकार ने जानबूझकर यमुना नदी में जहर फैलाने की कोशिश की है। मेरे हिसाब से यह बहुत ही गंभीर आरोप है और इसीलिए मैंने एलजी और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। अगर कोई पब्लिक पैनिक, खासकर हत्या का मुद्दा उठाता है तो पुलिस को खुद ही इसका संज्ञान लेना चाहिए था। मैंने पत्र लिखा है कि इस पर तुरंत कार्रवाई की जाए और उच्च स्तरीय जांच की जाए। अगर यह आरोप सच निकलता है कि वाकई में जहर फैलाया गया है तो हरियाणा सरकार के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें। (Congress on Arvind Kejriwal)
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कसा तंज
उन्होंने कहा कि जल बोर्ड CEO का पत्र देखने के बाद यह झूठ लगता है और ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है, अगर ऐसा है तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा और AAP दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं। दिल्ली राजनीति का अखाड़ा बन गई है और इसमें दिल्ली के लोग पिस रहे हैं इसलिए कांग्रेस एक बेहतर विकल्प है और इस बार जनता कांग्रेस पर विश्वास करने जा रही है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि यमुना आज भी मैली क्यों है?…10 साल से इसके लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं…इसके लिए जो भी जिम्मेदार है, उसको सजा दी जानी चाहिए। मुझे दुख होता है कि पिछले 10 साल में इन्होंने यमुना का ध्यान नहीं रखा। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब मैं गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आ रहा था, यमुना जी जो कभी भारत की पौराणिक नदी के रूप में हम सबकी आस्था की प्रतीक थी उसमें से बदबू आ रही थी। (Congress on Arvind Kejriwal)
CM योगी ने भी साधा निशाना
CM योगी ने कहा कि उस पवन यमुना नदी से सीवर जैसी बदबू आ रही थी। दिल्ली के अंदर AAP की सरकार की पाप की भुक्तभोगी हमारे मथुरा, वृंदावन और आगरावासियों तथा वहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को होना पड़ रहा है। AAP ने दिल्ली में जो 10 साल से जो स्थिति बनाई है आज उसका भुक्तभोगी हम सबको होना पड़ा रहा है। हरियाणा की बीजेपी सांसद किरण चौधरी ने कहा कि मैं केजरीवाल से पूछना चाहती हूं कि उन्होंने यमुना को साफ करने का वादा किया था। दिल्ली में 37 ट्रीटमेंट प्लांट हैं, लेकिन सिर्फ 17 ही काम कर रहे हैं। तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है? अगर सभी ट्रीटमेंट प्लांट काम कर रहे होते तो दिल्ली के लोगों को ये हालात नहीं देखने पड़ते… उन्हें एहसास हो गया है कि वो जीत नहीं रहे हैं, इसलिए आखिर में वो अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। (Congress on Arvind Kejriwal)



