खड़गे के बचाव में उतरे कांग्रेसी, पूर्व CM भूपेश बघेल ने हम ढकोसला का विरोध कर रहे
Congress Defense of Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच कांग्रेस खड़गे के बचाव में उतार आए हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सनातन का कोई विरोध नहीं है। साधु-संतों ने भी कहा है कि आप बाहर सफाई न करें, मन की मलिनता को साफ करें, ये जो ढकोसला कर रहे हैं, ढोंग कर रहे हैं उसका विरोध है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यह सनातन धर्म का अपमान कैसे है? सनातन धर्म कहता है कि राजा को हमेशा अपने शिष्यों के कल्याण के बारे में सोचना चाहिए। धर्म के बहाने वे बेरोजगारी को बढ़ावा नहीं दे सकते और कानून-व्यवस्था को बर्बाद नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में चारों तरफ से घिरे अरविंद केजरीवाल, पानी वाले बयान पर कांग्रेस ने LG को लिखा पत्र
उन्होंने कहा कि उन्हें ‘धर्म’ पर किताबें पढ़ने और फिर दूसरों को सनातन धर्म का उपदेश देने की जरूरत है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश के शाह और शहंशाह को राजधर्म याद दिलाया है। इसके बाद से ही BJP के नेता बिलबिलाने लगे और साफ हो गया कि इनकी दाढ़ी में तिनका है। इन्हें आपत्ति इस बात से है कि देश के बड़े दलित नेता ने इन्हें राजधर्म कैसे सिखा दिया। उन्होंने वही कहा जो भीष्म ने युधिष्ठिर को कहा था, जो कौटिल्य ने अर्थशास्त्र में लिखा और जो संघ की सबसे प्रिय पुस्तक मनुस्मृति में भी लिखा है – प्रजा का हित ही राजा का धर्म है। पिछले दस सालों से धर्म के पीछे छिप कर देश का राजा अपनी जिम्मेदारियों से बचता हुआ घूम रहा है। (Congress Defense of Kharge)
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कसा तंज
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अगर कुंभ में आस्था है, अगर सनातन संस्कृति में आस्था है तो पाप और पुण्य में भी विश्वास करना होगा। मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने बयान में ऐसा कुछ गलत नहीं कहा हैस जिस पर BJP बेकार का बवाल मचा रही है। करोड़ों युवाओं को बेरोजगार रखना, दलितों-पिछड़ों पर अत्याचार करना, लोगों का महंगाई से शोषण करना पाप है। खड़गे पर BJP हमलावर इसलिए नहीं है कि उन्होंने इनको आईना दिखाया – दिक्कत उनके दलित होने से है। इनको बुरा यह लग रहा है कि जिनका सदियों दमन किया, उसी समुदाय का दलित नेता इनके पाप की कलई खोल रहे हैं। कितनी नफरत करेंगे आप लोग दलितों से? और चरणचुंबक जो इसको हैडलाइन करके शो कर रहे हैं, उन्होंने तो जमीर कबका बेच खाया है। (Congress Defense of Kharge)
कुंभ हमारी आस्था का प्रतीक: श्रीनेत
श्रीनेत ने कहा कि भला कुंभ पर कोई क्यों आपत्ति करेगा? कुंभ हमारी आस्था का प्रतीक है, कुंभ कोई पहली बार नहीं आयोजित किया जा रहा है। कुंभ इतनी ही भव्यता से हमेशा से मनाया गया है, लेकिन सनातन संस्कृति में पाप-पुण्य की व्याख्या ऐसे ही की गई है। जब देश में गरीबी और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं और इस देश के सबसे वरिष्ठ दलित नेता मुद्दों पर बात करने की वकालत कर रहे हैं तो पूरी की पूरी BJP उनके खिलाफ खुल कर झूठ बोल रही है और दुष्प्रचार कर रही है। BJP वालों का पाप का घड़ा भर रहा है। RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि कुंभ पहले भी होता था और बीजेपी के बाद भी होगा। कई चीजें लगातार होती रहती हैं, उस पर कॉपीराइट करने से आपको कुछ हासिल नहीं होगा। बल्कि आप उसका अपमान कर रहे हैं। दूसरी बात ये कि ये जो वीवीआईपी मूवमेंट हो रहा है, क्या आपको ये पसंद है? उन्होंने धर्म में पदानुक्रम बना दिया है। (Congress Defense of Kharge)
मनुस्मृति का सार वाला संविधान तैयार किया: उदित
झा ने कहा कि आप कुंभ के लिए इतनी प्रतिबद्धता दिखाते हैं, अन्य मुद्दों के लिए भी प्रतिबद्धता होनी चाहिए, भुखमरी पर चर्चा होनी चाहिए। देश के सामने कई सवाल हैं। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि महाकुंभ आस्था का विषय है। कुंभ पहले भी लगते थे। लेकिन ये भाजपा का कुंभ नहीं है। उनका (मल्लिकार्जुन खड़गे) आस्था पर कोई सवाल नहीं था। सनातन धर्म को भाजपा अपना बनाकर इसपर वोट की राजनीति करती है। इसी पर मल्लिकार्जुन खरगे का निशाना था। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि सनातन अगर वर्ण व्यवस्था की बात करता है – क्या यह ठीक है? सरकार महाकुंभ का आयोजन कर रही है, और वहां हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। चंद संत संविधान के खिलाफ बातें कह रहे हैं और हिंदू राष्ट्र बनाने का मसौदा तैयार कर रहे हैं – क्या वह स्थान आस्था का केंद्र है या दलितों और पिछड़ों के खिलाफ साजिश का स्थान है, इस पर भाजपा जवाब नहीं देती। उन्होंने मनुस्मृति का सार वाला संविधान तैयार किया है – भाजपा को इस पर बोलना चाहिए। भाजपा दलितों और पिछड़ों को गुलाम बनाने की साजिश के तहत यह सब कर रही है। (Congress Defense of Kharge)



