Google Analytics —— Meta Pixel

बीजेपी में नगर निगमों के लिए जिम्मेदारी तय, जानिए किसे-किसे मिला जिम्मा

BJP Election Directors: छत्तीसगढ़ के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर 10 नगर निगमों क्षेत्रों के लिए के लिए चुनाव संचालक, सह-संचालक और समन्वयकों की नियुक्ति की है। रायपुर नगर निगम के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल को चुनाव संचालक बनाया गया है। जबकि पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत को सह-संचालक बनाया गया है। इसी तरह पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, सच्चिदानंद उपासने और श्रीचंद सुंदरानी को समन्वयक बनाया गया है। बिलासपुर नगर निगम के लिए विधायक अमर अग्रवाल को चुनाव संचालक बनाया गया है। वहीं धर्मजीत सिंह को सह-संचालक बनाया है।

यह भी पढ़ें:- खड़गे के बचाव में उतरे कांग्रेसी, पूर्व CM भूपेश बघेल ने हम ढकोसला का विरोध कर रहे

रामदेव कुमावत और किशोर राय बिलासपुर के समन्वयक बनाए गए हैं। दुर्ग नगर निगम के लिए डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा को चुनाव संचालक बनाया गया है। इसी तरह विधायक गजेंद्र यादव और राजीव अग्रवाल को सह-संचालक बनाया गया है। उषा टावरी और कांतिलाल बोथरा को समन्वयक बनाया गया है। कोरबा नगर निगम के लिए श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन को चुनाव संचालक बनाया गया है। जबकि विकास रंजन महतो को सह-संचालक बनाया गया है। ननकी राम कंवर और जोगेश लाम्बा समन्वयक बनाए गए हैं। (BJP Election Directors)

देखें पूरी लिस्ट

अंबिकापुर नगर निगम के लिए विधायक राजेश अग्रवाल को चुनाव संचालक बनाया गया है। वहीं प्रबोध मिंज और प्रशांत त्रिपाठी को सह-संचालक बनाया गया है। कमलभान सिंह और कर्ताराम अग्रवाल समन्वयक बनाए गए हैं। चिरमिरी नगर निगम के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को चुनाव संचालक बनाया गया है। वहीं विधायक भईया लाल राजवाड़े को सह-संचालक बनाया गया है। अनिल केशरवानी और प्रेमकांत झा समन्वयक बनाए गए हैं। धमतरी नगर निगम के लिए पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर को चुनाव संचालक बनाया गया है। (BJP Election Directors)

वित्त मंत्री को रायगढ़ की मिली जिम्मेदारी

वहीं राजेंद्र शर्मा धमतरी नगर निगम के लिए सह-संचालक बनाए गए हैं। इंदर चोपड़ा, कंजलाल देवांगन और निर्मल बरड़िया समन्वयक बनाए गए हैं। राजनांदगांव नगर निगम के लिए पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को चुनाव संचालक बनाया गया है। वहीं संतोष अग्रवाल को सह-संचालक बनाया गया है। अशोक शर्मा और खूबचंद पारख समन्वयक बनाए गए हैं। जगदलपुर नगर निगम के लिए वन मंत्री केदार कश्यप को चुनाव संचालक बनाया गया है। वहीं शरद अवस्थी और श्रीनिवास राव मद्दी को सह-संचालक बनाया गया है। राजाराम तोड़ेम समन्वयक बनाए गए हैं। रायगढ़ नगर निगम के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी चुनाव संचालक बनाए गए हैं। विजय अग्रवाल को सह-संचालक बनाया गया है। गुरुपाल सिंह भल्ला और गौतम अग्रवाल समन्वयक बनाए गए हैं। (BJP Election Directors)

Back to top button
error: Content is protected !!