BJP नेताओं की सुरक्षा मांग पर कांग्रेस का तंज, कहा- साय सरकार पर नहीं है भरोसा

Congress on BJP Leaders: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से संबंधित मुद्दों को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है। इस बीच बीजापुर के बीजेपी जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर Z श्रेणी की सुरक्षा मांगने पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय सरकार के ऊपर भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं को भरोसा नहीं है। उन्हें भरोसा नहीं है कि प्रदेश सरकार उनकी सुरक्षा कर पाएगी। इसीलिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर भाजपा के जिला अध्यक्ष और नेताओं ने सुरक्षा की मांग की है।

यह भी पढ़ें:- बीजापुर बीजेपी जिलाध्यक्ष समेत 9 नेताओं ने मांगी Z श्रेणी की सुरक्षा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र 

इससे पहले BJP नेताओं की हत्या को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह असहाय हो चुकी है।बस्तर में लगातार हत्या की घटनाएं हो रही है। BJP कांग्रेस सरकार के दौरान टारगेट किलिंग का आरोप लगाती थी। आज बस्तर में क्या हो रहा है। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। इस पर डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 5 सालों तक कुछ नहीं किया, जिनकी गलती की सजा आज लोग भुगत रहे हैं। ऐसे में उनको इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। (Congress on BJP Leaders)

डिप्टी CM विजय शर्मा ने BJP नेताओं की हत्या पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बस्तर में हत्या की घटना काफी चिंताजनक है। कांग्रेस की गलती की सजा लोग भुगत रहे हैं। हम तो नक्सलियों से वार्ता के लिए भी तैयार है। आखिर नक्सली क्या चाहते हैं ये बताएं तो। हम तो कह रहे हैं कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बात करने के लिए भी तैयार है। इस तरह सामान्य लोगों को मौत के घाट उतारना कहां का न्याय है। वहीं कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जो घटना घटी है वह दुखद है। अब और इस तरह की घटना ना हो, ये कोशिश रहेगी। (Congress on BJP Leaders)

बस्तर में तीन महीने में 4 नेताओं की हत्या 

मंत्री कश्यप ने कहा कि पुलिस वहां पैठ जमा रही है। सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सब की चिंता की जा रही है, जहां लगता है कि कोई टारगेट किलिंग की स्थिति है, जैसे पखांजूर में घटी और दोषी सामने आए। उसकी जांच की जाएगी। साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी। टारगेट कोई छोटा या बड़ा नहीं होता है। सभी एक बराबर होते हैं। हमारे बड़े नेताओं ने कुर्बानी दी है। BJP नेताओं की हत्या को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर प्रदेश संगठन और सरकार के बीच चर्चा की जाएगी। साथ ही ऐसी घटनाओं को रोकने की रणनीति पर विचार किया जाएगा। बता दें कि बीजापुर पिछले 3 महीने के अंदर नक्सलियों ने भाजपा के चार नेताओं की हत्या की है। (Congress on BJP Leaders)

Related Articles

Back to top button