शराब से कमाई के लिए हर स्तर पर गिरने को तैयार भाजपा सरकार: कांग्रेस
Congress on Sai Government: छत्तीसगढ़ में शराब को लेकर सियासत गरमा गई है। दरअसल, आबकारी विभाग की ओर से मनपसंद एप लॉन्च करने के बाद से कांग्रेस लगातार सरकार को घेर रही है। इस बीच कांग्रेस ने एक्स पर शराब ग्लास में कमल वाली तस्वीर शेयर की है। साथ ही शराब प्रेम में डूबी भाजपा सरकार। शराब से कमाई के लिए हर स्तर पर गिरने को तैयार, ये भाजपा सरकार। इससे पहले CM विष्णुदेव साय का कार्टून जारी कर तंज कसा था, जिसमें लिखा था- शराब है खराब, लेकिन अब ज्यादा बेचेंगे जनाब। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर साय सरकार को घेरा है।
यह भी पढ़ें:- क्या छत्तीसगढ़ में भी दिल्ली, गुजरात के ‘इंजनों’ की एंट्री कराई जा रही है?: पूर्व CM भूपेश बघेल
उन्होंने कहा कि जब से मैंने ‘मनपसंद एप’ और रेस्टोरेंट में खुलेआम शराब बेचने के भाजपा सरकार के फैसले का विरोध किया है, तबसे इनका सिस्टम हिल गया है। ‘मनपसंद एप’ के ब्रांड एम्बेसडर अब अपने विधायकों को पुलिस के पास भेजकर मेरे खिलाफ शिकायत करा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि विधायक तो सिर्फ मोहरा है। उन्होंने कहा कि इस ‘डबल इंजन’ में कुछ शराब माफियाओं का इंजन भी जुड़ा हुआ है, जो हम सबके भारी विरोध के बाद बिगड़ा है। आखिर छत्तीसगढ़ में इतने बड़े पैमाने पर शराब बेचकर किन ताकतों को फायदा पहुंचाने का षड्यंत्र हो रहा है? (Congress on Sai Government)

पूर्व CM ने कहा- कहीं ऐसा तो नहीं कि अन्य प्रदेशों की तरह छत्तीसगढ़ में भी दिल्ली, गुजरात के ‘इंजनों’ की एंट्री कराई जा रही है?, लेकिन ‘मनपसंद एप’ वाले सुन लें, छत्तीसगढ़ के लोग उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे। न भूपेश बघेल डरेगा, न छत्तीसगढ़ की जनता। छत्तीसगढ़ महतारी की जय। इससे पहले पूर्व CM ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए थे। उन्होंने लिखा- जनता ने मांगा जब ‘गारंटी’ पर जवाब तो रेस्टोरेंट में वे लगे परोसने शराब। हुआ जब कथित ‘सुशासन’ का जिक्र तो बोले डाउनलोड करें ‘मनपसंद’ बेफिक्र। पूर्व CM भूपेश बघेल ने एक और पोस्ट में लिखा- बधाई छत्तीसगढ़! ‘मोदी की गारंटी’ से अब आपको मनपसंद ब्रांड सरकार उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। (Congress on Sai Government)




