Google Analytics —— Meta Pixel

CG Congress Manifesto 2025 : नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणापत्र किया जारी, पढ़े शहरवासियों के लिए क्या है खास

CG Congress Manifesto 2025 : कांग्रेस ने आज राजीव भवन रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया है जिसका नाम “जन घोषणा पत्र” दिया गया है, कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहें। (CG Congress Manifesto 2025)

यह भी पढ़े :- Maha Kumbh 2025: हाथ में रुद्राक्ष और मंत्रोच्चार के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने संगम में लगाई डुबकी, मां गंगा को किया प्रणाम

कांग्रेस ने की ये घोषणा

1. तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण की विशेष पहल की जाएगी।
2. घाटों और तालाबों में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे।
3. शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था की जाएगी।
4. महिला सुरक्षा के लिए पुलिस कंट्रोल रूम से सामंजस्य कर चौक-चौराहों और स्कूल-कॉलेजों के पास सीसी कैमरा लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
5. सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग और चार्जिंग की व्यवस्था की जाएगी।
6. श्रद्धांजलि राशि योजना में बीपीएल कार्डधारियों को 2000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये किया जाएगा।
7. निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
8. सम्पत्तिकर, समेकितकर और जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान करने की सुविधा दी जाएगी।
9. आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाइन भवन अनुज्ञा की सुविधा नहीं है, वहां यह सुविधा शुरू की जाएगी।
10. मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा।
11. प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मियों की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी।
12. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए हर निकाय में सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लाइब्रेरी खोली जाएगी।
13. नगर निगम द्वारा आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे कार्यक्रमों में पानी टैंकर मुफ्त में दिए जाएंगे।
14. यूजर चार्ज का युक्ती-युक्तकरण किया जाएगा।
15. शहर को धूल मुक्त बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
16. पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और स्थान को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा।
17. चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण दिया जाएगा और प्रमुख स्थानों पर वेंडिंग जोन चिन्हांकित किए जाएंगे।
18. विकास कार्यों में पारदर्शिता के लिए नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों को चेक हस्ताक्षर का अधिकार वापस दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
19. कन्या विवाह के लिए सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
20. सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा।
21. शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने का अधिकार दिया जाएगा।
22. सभी को पात्रतानुसार वृद्धा, दिव्यांग और निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा प्राप्त कराई जाएगी।
23. सरकारी स्कूलों और आत्मानंद स्कूलों में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा।
24. सभी वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जाएगा।
25. स्कूली और महाविद्यालयी छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन दिए जाएंगे।
26. जन्म, मृत्यु और मैरिज सर्टिफिकेट की घर पहुंच सुविधा दी जाएगी।
27. युवाओं को रोजगार देने के लिए सभी निकाय क्षेत्रों में यूथ हब बनाए जाएंगे।
28. महिला स्वसहायता समूहों को रोजगार देने के लिए विशेष पहल की जाएगी।
29. सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान की जाएगी।
30. कांग्रेस शासित सभी निकायों में जनता को कार्यों की पूर्ण होने की समय सीमा के साथ सिटीजन चार्टर बनाया जाएगा।
31. संपत्तिकर की राशि नियमित समय पर भुगतान करने पर विशेष छूट दी जाएगी।
32. सभी नगर निगमों में पत्रकारों के लिए हाईटेक रेस्ट रूम बनाया जाएगा।
33. प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार बनाए जाएंगे।
34. नगरों को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाई जाएगी। (CG Congress Manifesto 2025)

बीजेपी का ‘अटल विश्वास पत्र’ जारी

इससे पहले, बीजेपी ने भी अपना घोषणा पत्र ‘अटल विश्वास पत्र’ के नाम से जारी किया, जिसमें 20 बड़े वादे किए गए हैं। बीजेपी का दावा है कि ये वादे रायपुर वासियों के लिए नई सुविधाओं और राहत लेकर आएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!