Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज, पूर्व CM भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

Congress Screening Committee: BJP ने आचार संहिता लगने से पहले ही 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर नामों का ऐलान हो चुका है। इस बीच कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। यही कारण है कि 5 मार्च को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक को एक दिन पहले यानी आज (4 मार्च) को रखा गया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को सीधी टक्कर देने के लिए कांग्रेस अपने दिग्गज नेताओं पर दांव लगाने की तैयारी कर रही है। PCC की ओर से तैयार पैनल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, अमरजीत भगत, प्रेमसाय सिंह टेकाम, जयसिंह अग्रवाल, शिव डहरिया, उमेश पटेल, अनिला भेंडिया के नाम शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में GST चोरी को लेकर कार्रवाई लगातार जारी, एक हफ्ते में 8 करोड़ का टैक्स जमा 

वहीं स्क्रीनिंग की बैठक में लोकसभा पर्यवेक्षकों, PCC और सर्वे के आधार पर तैयार किए गए तीन-तीन नामों के पैनल पर विचार किया जाएगा। PCC के पास बस्तर को छोड़ सभी लोकसभा सीटों के लिए आवेदन आए थे, लेकिन PCC ने आवेदन के अलावा भी जीत सकने वाले प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर लिया है। सूची में जिन नामों को शामिल किया गया है उससे लग रहा है कि कांग्रेस किसी भी हालत में भाजपा को एकतरफा बढ़त लेने नहीं देना चाह रही है। यही कारण है कि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारने की प्लानिंग चल रही है। (Congress Screening Committee)

नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल बैठक लेंगी, जिसमें सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन कर सिंगल नाम तय किए जाएंगे। स्क्रीनिंग कमेटी सिंगल नाम CEC के पास भेजेगी, जहां से प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, PCC चीफ दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू समेत तीनों प्रभारी भी शामिल होंगे। (Congress Screening Committee)

निजी एजेंसी से कराया गया सर्वे 

जानकारी के मुताबिक पर्यवेक्षकों और PCC के अलावा AICC की ओर से एक निजी एजेंसी की मदद से सर्वे कराए गए हैं, जिनकी ओर से भी सभी सीटों के लिए नामों का पैनल तैयार किया गया है। साथ ही जीत सकने वाले प्रत्याशियों के नाम भी दिए गए हैं। कांग्रेस ने लोकसभा के लिए विधानसभा चुनाव के साथ ही तैयारी शुरू कर दी थी। यही वजह है कि सात महीने पहले 11 सीटों के लिए पर्यवेक्षक तय कर दिए गए थे। पर्यवेक्षकों ने लोकसभावार दौरा कर दो महीने पहले ही अपनी रिपोर्ट स्क्रीनिंग कमेटी को सौंप दी है, लेकिन विधानसभा चुनाव में आए परिणामों के बाद प्रदेश का राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल चुका है। (Congress Screening Committee)

जल्द जारी होगी कांग्रेस की लिस्ट: पूर्व CM भूपेश बघेल 

वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, जिन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज स्क्रीनिंग समिति की बैठक है और मैं समझता हूं कि ये स्क्रीनिंग समिति की आखिरी बैठक होगी। इसके बाद CEC में सारे नाम चले जाएंगे और बहुत जल्द उम्मीद है कि CEC में फैसला हो जाएगा। भाजपा की सूची के बाद कांग्रेस के रणनीति में बदलाव की चर्चा है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे रणनीति में कोई बदलाव नहीं होगा, जो PEC और सर्वे में नाम है। इस पर मुहर लगेगी। (Congress Screening Committee)

Back to top button
error: Content is protected !!