Chhattisgarh : विद्युत कटौती पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, भूपेश बघेल बोले – लोगों को नहीं मिल रही है बिजली
CG Politics: प्रदेश कांग्रेस द्वारा आज बिजली कटौती और दरों में वृद्धि को लेकर प्रदेश के सभी ब्लॉकों में धरना दे रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर में भी कई स्थानों पर धरना देंगे जिसमें पूर्व CM भूपेश बघेल, PCC चीफ दीपक बैज भी शामिल होकर प्रदेश की साय सरकार को घेरते हुए दिखेंगे।
पूर्व CM भूपेश बघेल कुशालपुर चौक में प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। बिजली कटौती को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने हमला बोलते हुए कहा कि बिजली कटौती और दरों में वृद्धि से हर कोई परेशान है। लोगों को बिजली मिल नहीं रही, बिल ज्यादा आ रहा है। बिल देखकर लोगों को 440 वोल्ट का झटका लग रहा है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में आज सभी ब्लॉकों में प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर सरकार नहीं सुधरी तो ईंट से ईंट बजा देंगे।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Coal Scam : कोल घोटाला मामले में रानू साहू और दीपेश टांक को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
राजस्व पखवाड़े में पटवारियों की हड़ताल पर बोले पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि सभी विभागों में यही स्थिति बनी हुई है। कौन सा विभाग ऐसा है जहां काम ठीक से चल रहा है। हर विभाग में ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। आए दिन हत्या लूट की घटनाओं से लोग त्रस्त हैं। जीएसटी विभाग व्यापारियों को प्रताड़ित कर रहा है। पूरे प्रदेश में प्रशासन की ऐसी ही स्थिति है।
दुर्ग के पॉवर हाउस में कांग्रेसी धरने (CG Politics) पर बैठे हैं। इनमें पूर्व विधायक बदरुद्दीन कुरैशी, जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल है। बिलासपुर के जरहाभाठा स्थित राजीव गांधी चौक पर भी प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यकाल में बिजली व्यवस्था, बिजली बिल हाफ जैसी योजनाओं के बारे में जनता को बता रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश पदाधिकारियों समेत सभी जिला अध्यक्षों को पहले ही निर्देश जारी किए थे। (CG Politics)



