Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में आगे की रणनीति को लेकर कांग्रेस की बैठक, PCC चीफ ने कहा- हमें बटोरना है जनता की सहानुभूति

Congress Strategy Meeting: छत्तीसगढ़ में मिली करारी हार की समीक्षा को लेकर रायपुर स्थित राजीव भवन में कांग्रेस की बैठक हुई। कई घंटों तक चली मैराथन बैठक में PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि परिणाम हमारे खिलाफ आए और सरकार चली गई। पार्टी से कदम से कदम मिलाकर चलना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी करना है। राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले, कभी हौसला कम नहीं हुआ। लोकसभा चुनाव हमारे फेवर में रहेगा। नए सिरे से पार्टी को मजबूत करना है। PCC चीफ दीपक बैज ने पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं, विधायकों और पूर्व विधायकों की 4 अलग-अलग बैठक ली।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में हार पर बुलाई बैठक में फूटा नेताओं का गुस्सा, मंत्रियों पर मनमानी करने का आरोप

उन्होंने कहा कि हमें अब लोकसभा चुनाव पर फोकस करना है। जमीन स्तर के कार्यकर्ताओं की मनोबल बढ़ाना है। जनता भाजपा के पक्ष में नहीं है। हमें जनता के बीच जाकर सहानुभूति बटोरना है। हमारे पास मुद्दों की कमी नहीं है। बैठक में कांग्रेस संगठन के 138 साल पूरे होने पर जिला संगठन मुख्यालय और बूथ स्तर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने, क्राउड फंडिंग अभियान में सहयोग करने, नागपुर में आयोजित स्थापना दिवस की महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने और लोकसभा चुनाव की तैयारी करने पर बात हुई। इससे पहले 22 दिसंबर को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हुई थी। (Congress Strategy Meeting)

कांग्रेस को मिली सिर्फ 35 सीट

बैठक में पूर्व प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, PCC चीफ दीपक बैज, पूर्व CM भूपेश बघेल समेत पूर्व मंत्री और नए विधायक शामिल हुए थे। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। 28 दिसंबर को सभी जिलों के मुख्यालय में कांग्रेस नेता ध्वजारोहण करेंगे। बूथ स्तर पर कांग्रेस नेता ध्वज लहराएंगे। नागपुर में 28 दिसंबर को 25 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। 28 दिसंबर तक क्राउड फंडिंग जारी रहेगा। 28 दिसंबर के बाद कार्यकर्ता डोर-टू-डोर राशि इकट्ठा करेंगे। कांग्रेस को इस बार सिर्फ 35 विधानसभा सीटों में जीत मिली है। वहीं भाजपा ने 54 सीट पर जीत दर्ज की है। जबकि गोंगपा ने एक सीट जीती है। (Congress Strategy Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!