Google Analytics —— Meta Pixel

CG Budget 2026 : बजट सत्र की उलटी गिनती शुरू, 24 फरवरी को पेश होगा राज्य बजट

CG Budget 2026 : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र (CG Budget 2026) 23 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है। सत्र की शुरुआत सुबह 11:05 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी और यह 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं।

यह भी पढ़े :- दिल्ली में आतंकी हमले का खतरा! लाल किला- चांदनी चौक हाई अलर्ट पर

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सत्र की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी राज्य का बजट पेश करेंगे।

2000 से ज्यादा प्रश्न, जोरदार चर्चा की संभावना

इस बजट सत्र (CG Budget 2026) के लिए दो हजार से अधिक प्रश्न लगाए गए हैं, जिससे सदन में विभिन्न जनहित और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

शर्तों के साथ शामिल होंगे कवासी लखमा

पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक कवासी लखमा को सत्र में भाग लेने की अनुमति दी गई है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ। उन्हें भाषण देने और प्रेस वार्ता करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही एक सक्रिय मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना होगा। वे केवल अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर सकेंगे।

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक भी होगा पेश

सरकार सत्र के दौरान धर्मांतरण के खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक भी सदन में पेश कर सकती है, जिस पर व्यापक बहस होने की संभावना है।

Back to top button
error: Content is protected !!