CM विष्णुदेव साय का 62वां जन्मदिन आज, PM मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई राष्ट्रीय नेताओं ने दी बधाई

CM Vishnudeo Sai Birthday: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 21 फरवरी को अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी है। PM मोदी ने ट्वीट कर लिखा- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ की प्रगति को गति देने के उनके प्रयास सराहनीय हैं और लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। हम उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। इस पर CM साय ने कहा- प्रधानमंत्री जी आपके आत्मीय और स्नेहिल शुभकामना संदेश के लिए सादर आभार। आपके ओजस्वी नेतृत्व और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र ने ही छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार को जनकल्याण की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
यह भी पढ़ें:- CG Budget 2026 : बजट सत्र की उलटी गिनती शुरू, 24 फरवरी को पेश होगा राज्य बजट
CM साय ने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आपके मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत @2047’ के महायज्ञ में छत्तीसगढ़ अपनी पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ समर्पित रहेगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शांति, सुरक्षा और हर वर्ग के कल्याण का सुंदर कालखंड देख रहा है। माँ दंतेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। इस पर CM साय ने कहा कि गृहमंत्री जी आपके शुभेच्छा संदेश के लिए हृदय से धन्यवाद। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति और मार्गदर्शन का ही प्रतिफल है कि छत्तीसगढ़ का वनांचल आज भयमुक्त होकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। 31 मार्च 2026 तक प्रदेश को नक्सलवाद के दंश से पूर्णतः मुक्त कर स्थायी शांति स्थापित करने के आपके संकल्प को हम मिलकर निश्चित ही सिद्ध करेंगे।
UP के मुख्यमंत्री योगी ने दी शुभकामनाएं
UP के CM योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मां दंतेश्वरी जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और यश प्राप्त हो। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय और कर्मठ मुख्यमंत्री, साथी विष्णुदेव साय को जन्मदिन की आत्मीय बधाई। मां दंतेश्वरी की कृपा आप पर अनवरत बरसती रहे, आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों। आपके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास और उन्नति के नव शिखर को स्पर्श करे, यही कामना करता हूं। राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। (CM Vishnudeo Sai Birthday)
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
CM शर्मा ने कहा कि बाबा विश्वनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। आपके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव की कृपा से आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और आपके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे, यही मंगलकामना है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी बधाई
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए उन्नति की नई ऊंचाइयां प्राप्त करता रहे, आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, यही कामना है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना है। (CM Vishnudeo Sai Birthday)
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी शुभकामनाएं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मां दंतेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हूं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जनसेवा के प्रति समर्पित, वे छत्तीसगढ़ को विकास, शांति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं। मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना। (CM Vishnudeo Sai Birthday)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया विश
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि CM साय को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु बदरी विशाल से आपके सुदीर्घ, सुयशपूर्ण और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर करे कि यह विशेष दिन आपको उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और निरंतर ज्ञान प्रदान करे, ताकि आप छत्तीसगढ़ को प्रगति और समृद्धि की ओर अग्रसर कर सकें। राष्ट्र की सेवा में आपके इस साल में आपको सफलता, सुख और नई ऊर्जा का संचार करने की शुभकामनाएं।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने किया शुभकामनाएं
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छे स्वास्थ्य, शक्ति और राष्ट्र की सेवा में कई सालों का समर्पण प्रदान करें। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि मुख्यमंत्री साय आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मां त्रिपुर सुंदरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि CM विष्णु साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके समर्पण और प्रयासों से छत्तीसगढ़ राज्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ईश्वर आपको जनसेवा में सुखमय और स्वस्थ जीवन प्रदान करें। इस पर CM साय ने कहा कि प्रमोद सावंत जी आपके जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद। गोवा में आपके नेतृत्व और शासन एवं विकास को सुदृढ़ करने के प्रति आपकी प्रतिबद्धता की हम अत्यधिक सराहना करते हैं।



