Google Analytics —— Meta Pixel

कवर्धा में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, दोस्त की पत्नी संग भागकर रचाई थी दूसरी शादी, 4 साल साथ रहने के बाद दे दी जान

Couple Commits Suicide in Kawardha: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आई है, जहां एक कपल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर के अलग-अलग कमरों में रस्सी के फंदे पर लटके मिले। मामला पांडातराई थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान रामलाल चंद्रवंशी (34) और रीना चंद्रवंशी (29) के रूप में हुई है। दोनों पहले से शादीशुदा थे, लेकिन करीब 4 साल पहले अपने-अपने परिवार और बच्चों को छोड़कर साथ रहने लगे थे। रायपुर में रहकर दोनों ने शादी भी कर ली थी।

यह भी पढ़ें:- भिलाई में पत्नी ने की पति की हत्या, सिलबट्टे से कुचला सिर, बार-बार के झगड़े और मारपीट से परेशान पत्नी ने ली जान

जानकारी के मुताबिक दोनों हाल ही में करीब एक महीने पहले अपने गांव लौटे थे और परिवार से अलग एक मकान लेकर रह रहे थे। 19 अप्रैल को दोनों के शव घर में फंदे पर लटके मिले। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के दौरान रीना का शव अलमारी के पास फंदे पर लटका मिला, जबकि रामलाल दूसरे कमरे में रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल को रामलाल के पिता सब्जी देने घर पहुंचे थे। (Couple Commits Suicide in Kawardha)

दोनों के पहले से थे बच्चे, दोस्ती से शुरू हुआ था रिश्ता

दरवाजा अंदर से बंद था और आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने खिड़की से अंदर झांका, जहां दोनों के शव फंदे पर लटके दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। रामलाल जंगलपुर गांव का रहने वाला था और मजदूरी करता था। उसके दो बच्चे हैं। वहीं रीना के भी दो बच्चे हैं। रीना का पति रामलाल का दोस्त था, जिसके चलते उसका घर पर आना-जाना था। 

नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी

इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और बाद में उन्होंने साथ रहने का फैसला कर लिया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पांडातराई थाना प्रभारी कमलाकांत शुक्ला के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की आशंका है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके। (Couple Commits Suicide in Kawardha)

Back to top button
error: Content is protected !!