Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Crime in Durg: सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के सामान किए गायब

Crime in Durg: दुर्ग में लगातार चोरी की खबरें सामने आ रही है। जहां चोर बड़ी ही आसानी से लाखों के सामानों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही में पुलिस ने लाखों रुपए की चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता घर में ताला लगाकर एक दिन के लिए बाहर गया था। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मोहन नगर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

आमनगर अंबेडकर भवन दुर्ग निवासी विनोद कुमार साहू (34 साल) ने बताया कि 13 मार्च की शाम वह अपनी पत्नी रीना साहू के साथ सगाई कार्यक्रम में शामिल होने डोंगरगाव गया था। वहां से वे दोनों 14 मार्च की शाम 7 बजे घर वापस आये। उन्होंने देखा कि घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का भी ताला टूटा हुआ था।

इसे भी पढ़ें-Tadmetla incident report: सदन में पेश हुई ताड़मेटला कांड की रिपोर्ट, CBI भी कर रही है मामले की जांच

आलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था। उसमें से सोने चांदी के जेवरात चोरी हो गए। चोरों ने आलमारी से सोने का मंगल सूत्र 1 नग, सोने का चेन 2 नग, सोने की अंगुठी 2 नग, सोने की कान की बाली 4 जोडी, सोने का लॉकेट जिसमे गणेश भगवान बना हुआ 1 नग, चांदी की बिछिया 4 जोड़ी, चांदी की पायल 2 जोड़ी, चांदी का चम्मच 1 नग व चांदी का कटोरी 1 नग सहित करीब डेढ़ से दो लाख का सामान और 5000 रुपए नगद चोरी हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!