हैवानियत की हदें पार: गाय से दरिंदगी करने वाला शख्स पुलिस की गिरफ्त में

Crime News : सीहोर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्यारे मियां नामक व्यक्ति ने गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। शिकायत और वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कैसे हुआ खुलासा?
घटना पुराना बस स्टैंड, सीहोर की है। देर रात आरोपी की करतूत कैमरे में कैद हो गई। वीडियो फुटेज सामने आने के बाद लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 11(1)(A) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया। एसपी दीपक शुक्ल के निर्देश पर गठित टीम ने CCTV खंगाले और आरोपी की पहचान की। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। (Crime News)
आरोपी जेल भेजा गया
कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। (Crime News)



