Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

CRPF in Chhattisgarh: सीआरपीएफ पर हमला मामले में तीन नक्सली गिरफ्तार

CRPF in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस ने पिछले महीने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) (CRPF in Chhattisgarh) की एक टीम पर हमले में कथित रूप से शामिल तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों माड़वी भीमा (30), माड़वी नंदा (27) और मड़कम कोसा (25) को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पामेड़ थाना क्षेत्र से सीआरपीएफ के 204 कोबरा बटालियन और जिला पुलिस के संयुक्त दल को पेद्दाधरमारम और एमपुर गांव की ओर गश्त के लिए रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल जब एमपुर गांव के जंगल में था तब उन्होंने घेराबंदी कर तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ इस वर्ष 24 अप्रैल को पामेड़ थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के दल पर हमला करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

इसे भी पढ़ें- ‘चिंतन शिविर’ से पहले सोनिया की दो टूक: आलोचना जरूरी, लेकिन कांग्रेसजन का हौंसला नहीं टूटे

Back to top button
error: Content is protected !!