Google Analytics —— Meta Pixel

मलेरिया से पीड़ित CRPF के जवान को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा, 15 किमी का बनाया ग्रीन कॉरिडोर

रायपुर । बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात CRPF के जवान की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया है। जवान की हालत को देखते हुए डिमरापाल अस्पताल से जगदलपुर दंतेश्वरी एयरपोर्ट तक 15 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था।

यह भी पढ़े :- आम जनता को निरोगी रखने के लिए समाज कल्याण विभाग प्रतिबद्ध : मंत्री भेंड़िया

बीजापुर जिले में CRPF 153वीं बटालियन में पदस्थ अकन राव को मलेरिया मलेरिया की शिकायत थी। 26 जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद 28 जुलाई को उसे जगदलपुर के डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

सोमवार को डॉक्टरों ने फैसला किया कि जवान को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा जाना चाहिए। इसलिए हैदराबाद से एयर एंबुलेंस को बुलाया गया और उसे करीब 12 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल भेजा गया है। बीमार जवान के साथ कुछ जवान और एक डॉक्टरों की टीम भी रवाना हुई है। CRPF के जवान को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। इसके चलते उसे ऑक्सीजन सपोर्ट में रखकर ले जाया गया है।

ग्रीन कॉरिडोर क्यों बनाया जाता है

ग्रीन कॉरिडोर यानी एक निश्चित समय के लिए रास्ते को किसी मरीज के लिए खाली कराना या ट्रैफिक कंट्रोल करने को कहते हैं। इसे मेडिकल इमरजेंसी जैसे कि ऑर्गन ट्रांसप्लांट या मरीज की क्रिटिकल स्थिति को देखते हुए बनाया जाता है।

इसमें अस्पताल प्रबंधन और पुलिस मिलकर मरीज को एक हॉस्पिटल से दूसरे हॉस्पिटल तक तेज रफ्तार एंबुलेंस में ले जाते है। इसके तहत हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए रास्ते पर आने वाले ट्रैफिक को 60-70 प्रतिशत तक कम करने की कोशिश की जाती है, ताकि मरीज जल्द से जल्द पहुंच सके।

Back to top button
error: Content is protected !!