Google Analytics —— Meta Pixel

गुरु प्रथा को लेकर डहरिया का बड़ा बयान, कहा- गुरु घासीदास के वंश में पैदा होने से कोई गुरु नहीं हो जाता

Dahriya on Guru Pratha: छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिव डहरिया ने सतनामी समाज की गुरु प्रथा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास के वंश में पैदा होने से ही कोई गुरु नहीं हो जाता है। बाबा घासीदास ही सतनामी समाज के असली गुरु हैं। सतनामी समाज के 80 प्रतिशत लोग गुरु प्रथा बंद करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh: 25 अगस्त को रायपुर में लगेगा संघ का महाकुम्भ, स्व. कुंदन लाल जैन की स्मृति में होगा व्याख्यानमाला का आयोजन

उन्होंने कहा कि सतनामी समाज पूरी तरह एक है। सतनामी समाज के गुरु लोग अवसरवादी है, जो कांग्रेस सरकार के दौरान पार्टी से जुड़े हुए थे, लेकिन चुनाव आने के बाद बीजेपी में चले गए। दरअसल, वे सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास और उनके बेटे गुरु खुशवंत साहेब पर निशाना साध रहे थे। बता दें कि छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में गुरु बालदास के काफी अनुयायी हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के प्रभाव वाली सीटों पर गुरु बालदास की काफी पकड़ है। (Dahriya on Guru Pratha)

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : तेजी से फैल रहा स्वाइन फ्लू, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, चौबीसों घंटे मिलेगी सहायता

सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास के बेटे गुरु खुशवंत साहेब अभी आरंग से BJP विधायक हैं। बता दें कि रायपुर में जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार डहरिया, सत्यनारण शर्मा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू शामिल हुए, जिन्होंने बीजेपी की तुलना अंग्रेजों से की है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर डहरिया ने कहा कि बीजेपी सरकार ने जैसी कार्रवाई की, वैसे अंग्रेजों ने भी नहीं किया था। बीजेपी सरकार सतनामी समाज, कांग्रेस को बदनाम करना चाहती है। अपनी नाकामी को छिपाने के लिए सरकार ने यह कार्रवाई की है। (Dahriya on Guru Pratha)

Back to top button
error: Content is protected !!