Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में गौ माता को ‘राजमाता’ का दर्जा देने की मांग, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

Dandi Swami Jyotirmayananda: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में गौ सेवा संगठनों और गौ प्रेमियों ने दंडी स्वामी ज्योतिर्मयानंद स्वामी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ माता को ‘राजमाता’ का दर्जा देने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि हिंदू संस्कृति और आस्था में गौ माता का विशेष स्थान है। वह न सिर्फ धार्मिक प्रतीक हैं, बल्कि भारतीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी रही हैं। इसके बावजूद वर्तमान समय में गौ माताएं सड़कों पर भटक रही हैं, कुपोषण और अस्वस्थता की शिकार हो रही हैं। यह स्थिति समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में बढ़ा हादसों का ग्राफ, जानिए किस-किस जिले में हुआ हादसा

दंडी स्वामी ज्योतिर्मयानंद स्वामी ने कहा कि जब तक गौ माता को संवैधानिक और सांस्कृतिक रूप से ‘राजमाता’ का दर्जा नहीं दिया जाएगा, तब तक उनके संरक्षण के लिए ठोस कार्रवाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक मुद्दा नहीं है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और अस्तित्व से जुड़ा विषय है। (Dandi Swami Jyotirmayananda)

कलेक्टर ने दिया आश्वासन

कलेक्टर ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि इस मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और उचित स्तर पर विचार किया जाएगा। (Dandi Swami Jyotirmayananda)

Back to top button
error: Content is protected !!