रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Raipur Science College Ground: राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में एक 30 से 35 साल के अज्ञात शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही सरस्वती नगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। शख्स की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
यह भी पढ़ें:- रायगढ़ हत्याकांड : पड़ोसी बना हैवान, नाबालिग के साथ मिलकर पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा
इधर, रायगढ़ जिले के ठुसेकेला गांव में हुए हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी लकेश्वर पटेल और उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह आपसी रंजिश, जमीन विवाद और चरित्र शंका बताई गई है। (Raipur Science College Ground)
कैसे हुआ हत्याकांड का खुलासा
11 सितंबर को ठुसेकेला गांव के राजीव नगर में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि बुधराम उरांव के घर के बाहर खून के धब्बे दिख रहे हैं और घर अंदर से बंद है। सूचना मिलते ही SP दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर खरसिया पुलिस, FSL, डॉग स्क्वाड और विशेषज्ञ टीमों के साथ मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घर के पीछे स्थित बाड़ी में बने एक खाद गड्ढे से चार शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान बुधराम उरांव (42), उसकी पत्नी सहोद्रा (37), बेटा अरविंद (12) और बेटी शिवांगी (5) के रूप में हुई। सभी की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। (Raipur Science College Ground)
हत्या की प्लानिंग
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लकेश्वर पटेल मृतक का पड़ोसी है और पेशे से राजमिस्त्री है। मृतक बुधराम भी राजमिस्त्री का ही काम करता था। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। लकेश्वर ने कई बार बुधराम की बाड़ी की जमीन खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन हर बार उसे इनकार मिला। इसके साथ ही आरोपी बुधराम की पत्नी के चरित्र को लेकर शक करता था और मृतक के बेटे पर चोरी का भी आरोप लगाया था। इन सभी कारणों से आरोपी ने बुधराम और उसके पूरे परिवार को खत्म करने की योजना बनाई। (Raipur Science College Ground)
9 सितंबर की रात वारदात को दिया अंजाम
9 सितंबर की रात आरोपी लकेश्वर ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर बुधराम के घर में घुसकर एक-एक कर सभी की टंगिया से हत्या कर दी। पहले पत्नी सहोद्रा को मारा गया, फिर दोनों बच्चों को और अंत में बुधराम को मौत के घाट उतारा गया।हत्या के बाद आरोपियों ने शवों को घर के अंदर गड्ढा खोदकर दबाने की कोशिश की, लेकिन जमीन सख्त होने के कारण असफल रहे। इसके बाद चारों शवों को घसीटकर घर के पीछे बने खाद के गड्ढे में दबा दिया गया।
सबूत, बरामदगी और गिरफ्तारी
पुलिस ने जब शक के आधार पर लकेश्वर से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टंगिया, रॉड, गैंती, फावड़ा और खून से सने कपड़े बरामद किए। पुलिस ने घटनास्थल पर घटना का री-क्रिएशन भी कराया। SP दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में बनाई गई 50 सदस्यीय विशेष टीम ने केस की तेजी से जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस हत्याकांड को लेकर बिलासपुर रेंज IG डॉ. संजीव शुक्ला और SP दिव्यांग पटेल ने खुद खरसिया में कैंप लगाकर मामले की मॉनिटरिंग की। (Raipur Science College Ground)



