Google Analytics —— Meta Pixel

भ्रष्टाचार पर शून्य सहिष्णुता, व्यावसायिक प्रशिक्षक भर्ती प्रक्रिया की जांच तेज, दोषियों पर FIR दर्ज करने के निर्देश

Vocational Trainer Recruitment: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से व्यावसायिक प्रशिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं, लेनदेन और भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, रायपुर की ओर से संचालित भर्ती प्रक्रिया में प्राप्त शिकायतों के आधार पर प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन शासन को प्राप्त हुआ है। प्रतिवेदन के अनुसार चयन प्रक्रिया में गड़बड़ियों की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें:- रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंत्री गजेंद्र यादव के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषी अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए और कार्रवाई की प्रगति से शासन को अवगत कराया जाए। बता दें कि इस विषय पर पूर्व में आयोजित बैठक में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने ही कड़े शब्दों में निर्देश दिए थे कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा न जाए। (Vocational Trainer Recruitment)

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा था कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। मंत्री  यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य किया जा रहा है। विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। (Vocational Trainer Recruitment)

Back to top button
error: Content is protected !!