पितृ मोक्ष-श्रद्धांजलि कार्यक्रम 14 सितम्बर को शहर जिला साहू संघ रायपुर के तत्वावधान में होगा आयोजन

District Sahu Sangh Raipur: रायपुर में प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी शहर जिला साहू संघ के तत्वावधान में पितृ मोक्ष-श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं पितृ-भोज का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 14 सितम्बर 2025, रविवार को दोपहर 12 बजे से तेलघानी नाका चौक, रायपुर में आयोजित होगा।
यह भी पढ़ें:- भ्रष्टाचार पर शून्य सहिष्णुता, व्यावसायिक प्रशिक्षक भर्ती प्रक्रिया की जांच तेज, दोषियों पर FIR दर्ज करने के निर्देश
इस अवसर पर काया-खण्ड भजन मंडली, राजिम के कलाकारों द्वारा विशेष भजन-प्रस्तुति दी जाएगी।आयोजन समिति ने बताया कि इस कार्यक्रम में श्रद्धालुजन अपने स्वर्गीय पितरों की पुण्य-स्मृति में स्वेच्छानुसार चावल, दाल, तेल, शक्कर, मसाला, सब्जी आदि राशन सामग्री या नगद सहयोग प्रदान कर सकते हैं।

साथ ही, जो परिजन अपने दिवंगत पितरों का फोटो छपवाना चाहते हैं, वे नाम व फोटो 9827980274 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। संपर्क सूत्र – मेघराज साहू, बृजमोहन साहू, कमल नारायण साहू, परमेश्वर साहू, लाला राम साहू, चेतन साहू। विनीत – समस्त परिक्षेत्र साहू संघ एवं वार्ड साहू संघ, शहर जिला साहू संघ रायपुर (छत्तीसगढ़) (District Sahu Sangh Raipur)



