रायगढ़ हत्याकांड : पड़ोसी बना हैवान, नाबालिग के साथ मिलकर पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा
Raigarh Murder Case : रायगढ़ के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला में हुए सनसनीखेज सामूहिक हत्याकांड (Raigarh Murder Case) का पुलिस ने मात्र 48 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। जांच में सामने आया कि पड़ोसी लकेश्वर पटैल ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर चार लोगों की हत्या की। वजह थी पुरानी रंजिश और चरित्र शंका।
यह भी पढ़े :- प्रदेश की 3 करोड़ जनता के आरोग्य के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का सपना करेंगे पूरा : मुख्यमंत्री साय
घटना का खुलासा
11 सितंबर को ग्राम ठुसेकेला, राजीव नगर में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि बुधराम उरांव का घर अंदर से बंद है और खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर जांच की तो घर के पास बाड़ी में बने खाद के गड्ढे से चार शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान—
- बुधराम उरांव (42 वर्ष)
- सहोद्रा (पत्नी, 37 वर्ष)
- अरविंद (पुत्र, 12 वर्ष)
- शिवांगी (पुत्री, 5 वर्ष)
सभी की धारदार हथियार से हत्या की गई थी।
हत्या की वजह
आरोपी लकेश्वर पटैल (32), जो राजमिस्त्री का काम करता है, का मृतक परिवार से जमीन विवाद और व्यक्तिगत रंजिश थी। वह बुधराम के चरित्र पर भी शंका करता था। इसी कारण 9 सितंबर की रात उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर योजना बनाकर सो रहे परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और हत्या (Raigarh Murder Case) के बाद शवों को खाद के गड्ढे में दफनाने की कोशिश की।
पुलिस की कार्रवाई
- आरोपियों से घटनास्थल पर वारदात का री-क्रिएशन कराया गया।
- टंगिया, रॉड, गैंती, फावड़ा और खून से सने कपड़े बरामद हुए।
- दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
- लकेश्वर पटैल (32 वर्ष), निवासी राजीवनगर, ठुसेकेला थाना खरसिया
- विधि के साथ संघर्षरत बालक (नाबालिग) (Raigarh Murder Case)



