Google Analytics —— Meta Pixel

देश के 7 राज्यों में बारिश और बाढ़ से हाहाकार, 24 घंटे में 56 लोगों की मौत

Death by Rain: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है, जिससे तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, हिमाचल, पंजाब समेत देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं 24 घंटे के अंदर देश के सात राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 56 लोगों की मौत हो गई है। मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। हिमाचल CM ने लोगों से अगले 24 घंटे घर में रहने को कहा है। प्रदेश में कई नदी-नहर खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं। 2 जगह बादल फटा है।

यह भी पढ़ें:- Tomato Unique Offer : दुकानदार की गजब स्कीम स्मार्टफोन के साथ फ्री पाएं 2 KG टमाटर, लगी ग्राहकों की लाइन

वहीं दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान के पार है। इसे लेकर CM केजरीवाल ने कहा कि हमारा सिस्टम ऐसी बारिश के लिए नहीं बना है। इस समय सभी राज्यों को साथ मिलकर काम करना है। देश की कुल बारिश अब सामान्य से ज्यादा हाे गई है। 9 जुलाई तक सामान्य बारिश 239 मिमी होती थी। अब आंकड़ा इसे पार कर 243 मिमी हाे गया है, जाे 2% ज्यादा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। (Death by Rain)

तबाही वाले राज्य कुल मौतों की संख्या
उत्तरप्रदेश 34
हिमाचल 7
उत्तराखंड 6
जम्मू-कश्मीर 4
पंजाब 3
राजस्थान 1
दिल्ली 1
टोटल 56

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक और केरल में तेज बारिश होगी। जबकि तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और झारखंड में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। (Death by Rain)

इधर, दिल्ली में भारी बारिश को देखते हुए CM केजरीवाल ने बैठक की। दिल्ली हाईकोर्ट में कोर्ट रूम में पानी लीकेज के चलते उसे शिफ्ट किया गया। हिमाचल में इस सीजन में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड में अब तक 23 की मौत हो गई है। हिमाचल में नेशनल हाईवे और लिंक रोड समेत कुल 1300 रोड प्रभावित है। पंजाब में 13 जुलाई तक सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी में फंसे चार लोगों को NDRF ने रेस्क्यू किया। अमरनाथ यात्रा को लगातार तीसरे दिन जम्मू के रास्ते रोक दिया गया। चंडीगढ़ में 13 जुलाई तक सारे स्कूल बंद किए गए है। वहीं खराब मौसम को देखते हुए DC कुल्लू ने श्रीखंड यात्रा सस्पेंड कर दिया है।  (Death by Rain)

Back to top button
error: Content is protected !!