कार के ऊपर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रक, हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Accident in Greater Noida: उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भीषण और दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर के पास अचानक ब्रेक लगाने से तेज रफ्तार ट्रक कार के ऊपर चढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कई फीट तक घिसटती चली गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। साथ ही छत उड़ गई और गाड़ी पूरी तरह डैमेज हो गई। जबकि कार सवार लोगों के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

यह भी पढ़ें:- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- 65% घटी आतंकी घटनाएं

हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी और उसके आस-पास उनके शरीर के टुकड़े बिखरे मिले हैं। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। हादसे में 3 लोग गंभीर रुप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी शोक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक साले की मौत की खबर मिलने के बाद सभी दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। (Accident in Greater Noida)

पुलिस के मुताबिक मृतकों में पति-पत्नी और बेटी शामिल हैं। कार सवार परिवार जेजे कॉलोनी फेस-3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली में रहता था। पुलिस ने बताया कि झारखंड के रहने वाले उपेंद्र परिवार के साथ दिल्ली में कई सालों से रहकर कारोबार करते थे। उपेंद्र के साले की शुक्रवार को मौत हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर पूरा परिवार कार में सवार होकर दिल्ली से झारखंड जा रहा था। (Accident in Greater Noida)

पुलिस का कहना है कि उनकी कार यमुना एक्सप्रेस-वे पर रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में पहुंची तो जीरो पॉइंट से करीब 25 किमी की दूरी पर उनके आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक मार दी, जिसके कारण उपेंद्र की गाड़ी आगे वाली कार में भिड़ गई। वहीं पीछे से आ रहा ट्रक उपेंद्र की गाड़ी पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची रबूपुरा पुलिस ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। साथ ही ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपेंद्र, बिजेन्द्र, कांति देवी, कुव ज्योति और सुरेश की मौत हो गई। जबकि सूरज, आयुष और आर्यन की हालत गंभीर बनी हुई है। (Accident in Greater Noida)

Related Articles

Back to top button