सैम पित्रोदा के बयान पर भड़के दिग्विजय के भाई ने कहा , इसको जितने जूते मारो उतने कम हैं

Laxman Singh On Sam Pitroda comment : लोकसभा चुनाव के बीच अपने विवादित बयानबाजी को लेकर घिरे कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का विरोध अब उनके ही पार्टी के लोग करने लगे हैं। एक तरफ जहां बड़े नेता उनके बयान से किनारा कर रहे हैं। वहीं अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने उनके खिलाफ प्रतिक्रिया दी है। सैम पित्रोदा के दक्षिण जनता को अफ्रीकन बताने वाले बयान का लक्ष्मण सिंह ने विरोध करते हुए कहा कि, जितने जूते मारें उतने कम है।

यह भी पढ़ें :- Lok Sabha Election : 15 सेकंड के लिए अगर पुलिस हटाया न तो पता भी नहीं चलेगा, नवनीत राणा की ओवैसी को खुली धमकी

लक्ष्मण सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, सैम पित्रोदा का बयान अत्यंत शर्मनाक है। इसमें जितने जूते मारें उतने कम हैं (Laxman Singh On Sam Pitroda comment )। दरअसल, सैम पित्रोदा ने हाल ही में एक टिप्पणी दी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘पूर्व के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं।” उनके इस बयान के बाद उनका और कांग्रेस का जमकर विरोध होना शुरू हो गया।

सैम पित्रोदा ने अपने पद से दिया इस्तीफा
विवाद के बीच कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा पार्टी ने स्वीकार कर लिया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी.

कांग्रेस ने पित्रोदा के बयान से खुद को अलग किया
गौरतलब है कि रंगभेद पर सैम पित्रोदा की हालिया टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया. हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने पित्रोदा की टिप्पणियों से खुद को अलग कर लिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पित्रोदा की तुलना को दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बताया. (Laxman Singh On Sam Pitroda comment )

Related Articles

Back to top button