बीजेपी में एक अनार 100 बीमार जैसी स्थिति: PCC चीफ दीपक बैज

Deepak Baij on BJP: रायपुर से बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जूतम पैजार की स्थिति चल रही है। कांग्रेस नेता एक-दूसरे को निपटा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने जनता और पार्टी को लूटा है। छत्तीसगढ़ में अब भाजपा की डबल इंजन की सरकार चल रही है। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में बीजेपी जीतने वाली है। इस पर PCC चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया है। साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्रियों पर हमला बोला है।
यह भी पढ़ें:- नगर पंचायत चुनाव : खरोरा में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की दी नसीहत
बैज ने कहा कि मैंने अभी तक सिर्फ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कुछ जगहों पर जाते देखा है। उनके बाद कोई मंत्री नहीं दिख रहे। PCC चीफ ने कहा कि मंत्री अपने क्षेत्र से बाहर नहीं निकल रहे है। किरण सिंहदेव को देखकर लग रहा है कि वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नहीं सिर्फ जगदलपुर के अध्यक्ष है। वे जगदलपुर से बाहर ही नहीं निकल रहे है। धरमलाल कौशिक जी कहां है ? तमाम बड़े नेता अपने घर और क्षेत्र से बाहर नहीं निकल रहे हैं। (Deepak Baij on BJP)
मुख्यमंत्री साय का कोई सुनने वाला नहीं: बैज
PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री साय का कोई सुनने वाला नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के नेता पहले अपना घर देख ले। कांग्रेस के नेता मजबूती से चुनाव लड़ रहे। पार्षद से लेकर महापौर प्रत्याशी तक मजबूती से लड़ रहे। बीजेपी में एक अनार सौ बीमार की स्थिति है। इसलिए बीजेपी के बड़े नेता घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। हमारे सीनियर नेता पूरे प्रदेश में प्रचार कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत लगातार दौरा कर रहे हैं। बता दें कि 11 फरवरी को मतदान होगा। (Deepak Baij on BJP)



