Chhattisgarh : उपमुख्यमंत्री शर्मा पहुंचे अस्पताल, डॉ सम्पत अग्रवाल के स्वास्थ्य की ली जानकारी

MLA Dr. Sampat Agarwal : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज शाम रायपुर के श्री बालाजी अस्पताल पहुंचकर वहां उपचार के लिए भर्ती बसना विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उनसे मिलने तत्काल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से विधायक सम्पत अग्रवाल के इलाज की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अग्रवाल को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़े :- MBBS In Hindi : छत्तीसगढ़ में अब हिन्दी में होगी मेडिकल की पढ़ाई : मुख्यमंत्री साय ने की बड़ी घोषणा
इससे पहले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को घटना की जानकारी मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे और विधायक का हालचाल जाना। मंत्री जायसवाल ने विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
यह भी पढ़े :- विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को हार्ट अटैक, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की मुलाकात
बता दे बसना विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को देर रात अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 11:30 बजे विधायक अग्रवाल (MLA Dr. Sampat Agarwal ) को हल्का सीने में दर्द महसूस हुआ। उन्हें तुरंत बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां वरिष्ठ सर्जन डॉ. एन.के. अग्रवाल ने हृदयाघात की आशंका जताई और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया।
रायपुर के बालाजी अस्पताल में डॉ. देवेंद्र नायक और उनकी टीम की देखरेख में विधायक अग्रवाल का इलाज जारी है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को घटना की जानकारी मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे और विधायक का हालचाल जाना। मंत्री जायसवाल ने विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विधायक (MLA Dr. Sampat Agarwal ) के बड़े बेटे सुमित अग्रवाल ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सका है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी पूरी निगरानी कर रही है।



