Google Analytics —— Meta Pixel

तीन खानदानों ने मिलकर लोगों के साथ पाप किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in Doda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आ रहा बदलाव हमारी सरकार की बीते 10 सालों की कोशिशों का नतीजा है। PM मोदी ने लोगों से कहा कि आपका ये आशीर्वाद मैं आपके लिए और देश के लिए दोगुनी, तिगुनी मेहनत करके चुकाऊंगा। हम और आप मिलकर एक सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर का निर्माण करेंगे। ये मोदी की गारंटी है। यहां जिन राजनीतिक दलों पर आपने भरोसा किया, उन्होंने आपके बच्चों की चिंता नहीं की। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ अपने बच्चों को आगे बढ़ाया।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : उपमुख्यमंत्री शर्मा पहुंचे अस्पताल, डॉ सम्पत अग्रवाल के स्वास्थ्य की ली जानकारी

PM मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मेरे नौजवान आतंकवाद में पिसते रहे, लेकिन परिवारवाद को आगे बढ़ाने वाली पार्टियां आपको गुमराह करके मौज काटती रही। इन लोगों ने जम्मू-कश्मीर में नए नेतृत्व को कहीं भी, कभी भी उभरने ही नहीं दिया। इस बार जम्मू-कश्मीर का चुनाव, जम्मू-कश्मीर का भाग्य तय करने वाला है। आजादी के बाद से ही हमारा प्यारा जम्मू-कश्मीर विदेशी ताकतों के निशाने पर आ गया। इसके बाद इस खूबसूरत राज्य को परिवारवाद ने खोखला करना शुरू कर दिया। यहां पंचायत के चुनाव 2000 के बाद नहीं हुए थे, यहां BDC के चुनाव कभी भी नहीं हुए थे। दशकों तक परिवारवाद ने यहां के बच्चों और होनहार नौजवानों को आगे नहीं आने दिया। (PM Modi in Doda)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीन परिवार जम्मू-कश्मीर की दशकों से चली आ रही दुर्दशा के लिए जिम्मेदार हैं। वे भ्रष्टाचार में लिप्त रहे और आपको अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ा। इन परिवारों ने घाटी में आतंकवाद और उग्रवाद की नींव रखी। उन्होंने निजी लाभ के लिए आतंकवाद के प्रचार-प्रसार के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह प्रदान की। इस साल जम्मू कश्मीर विधानसभा का चुनाव तीन राजवंशों और जम्मू कश्मीर के युवाओं के बीच होने जा रहा है। कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के तीन राजवंश जम्मू कश्मीर के महत्वाकांक्षी युवाओं के खिलाफ खड़े होंगे। 2014 में सरकार में आने के बाद मैंने जम्मू-कश्मीर में नौजवानों की नई नेतृत्व को आगे लाने का प्रयास किया है। (PM Modi in Doda)

प्रधानमंत्री ने कहा कि फिर 2018 में यहां पंचायत के चुनाव कराए गए, 2019 में BDC के चुनाव हुए और 2020 में पहली बार DDC के चुनाव कराए गए। ये चुनाव इसलिए कराए गए ताकि जम्मू-कश्मीर में डेमोक्रेसी ग्रासरूट तक पहुंचे। बीते सालों में जम्मू कश्मीर में विकास का नया दौर आया है। इसका श्रेय यहां के नौजवानों को ही जाता है। मैं जम्मू कश्मीर के युवा को चाहे वो बेटी हो या बेटा हो, उनके जोश और जज्बे को सेल्यूट करता हूं। जम्मू कश्मीर का इस बार का विधानसभा चुनाव… तीन खानदानों और जम्मू-कश्मीर के नौजवानों के बीच में है। एक खानदान… कांग्रेस का है… एक खानदान… नेशनल कॉन्फ्रेंस का है… एक खानदान… पीडीपी का है। (PM Modi in Doda)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में इन तीन खानदानों ने मिलकर आप लोगों के साथ जो किया है… वो किसी पाप से कम नहीं है। आप याद करिए वो समय जब दिन ढलते ही यहां अघोषित कर्फ्यू लग जाता था। हालत ये थी कि तब कांग्रेस की केंद्र सरकार के गृहमंत्री तक लाल चौक जाने से डरते थे। मैं चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर में हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले। पिछले कुछ सालों में भाजपा सरकार ने युवाओं की बेहतरी के लिए जम्मू-कश्मीर में कई स्कूल और कॉलेज खोले हैं। डोडा में मेडिकल कॉलेज की लंबे समय से चली आ रही मांग को भी भाजपा सरकार ने हाल ही में पूरा किया है। आपके इसी विश्वास को आगे बढ़ाते हुए जम्मू कश्मीर भाजपा ने आपके लिए एक से बढ़कर एक संकल्प लिए हैं। (PM Modi in Doda)

उन्होंने कहा कि हमने टीका लाल टपलू को याद किया है, उन्हें श्रद्धांजलि दी है। तीन दशक से ज्यादा हो गए, इसी दिन उन्हें आतंकवादियों ने शहीद किया था। उनकी हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों के साथ अत्याचार का एक अंतहीन सिलसिला चला।
ये भाजपा है, जिसने कश्मीरी पंडितों की आवाज उठाई और उनके हित में काम किया। जम्मू कश्मीर भाजपा ने कश्मीरी हिंदुओ की वापसी और पुनर्वास के लिए टीका लाल टपलू योजना बनाने का ऐलान किया है। इससे कश्मीरी हिंदुओं को उनका हक दिलाने में तेजी आएगी। भाजपा, एक ऐसा जम्मू-कश्मीर बनाने जा रही है- जो आतंक मुक्त होगा और पर्यटकों के लिए स्वर्ग होगा। जम्मू कश्मीर में रहने वाला कोई भी व्यक्ति चाहे वो किसी भी मजहब का हो, किसी भी वर्ग का हो, भाजपा की प्राथमिकता है आपके हर अधिकार की रक्षा। ये मोदी की गारंटी है। (PM Modi in Doda)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का काम भी भाजपा सरकार ही करेगी, लेकिन आपको ऐसे लोगों से सावधान रहना है, जो अपने स्वार्थ के लिए आपका अधिकार छीनते रहे हैं। जम्मू-कश्मीर का कोई भी नागरिक, चाहे उसका धर्म, क्षेत्र या सांस्कृतिक जुड़ाव कुछ भी हो, भाजपा सरकार के लिए प्राथमिकता है। मैं आपके अधिकारों की रक्षा की गारंटी देता हूं। सिर्फ भाजपा ही जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिला सकती है। आज कल ये लोग संविधान को अपनी जेब में रखते हैं। ये दिखावा ये अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए कर रहे हैं। हकीकत क्या है कि ये जम्मू कश्मीर का बच्चा-बच्चा जानता है। इन लोगों ने बाबा साहेब के बनाए संविधान की आत्मा को नोच दिया था। वरना क्या कारण था कि हमारे जम्मू कश्मीर में दो संविधान चलते थे। (PM Modi in Doda)

PM मोदी ने कहा कि क्यों यहां के लोगों को वो हक नहीं मिलता था, जो बाकी देश में मिलता था। क्या कारण है कि यहां हमारे पहाड़ी भाई-बहनों को इतने वर्षों आरक्षण नहीं मिला। जम्मू कश्मीर में ये SC/ST और OBC का नाम तक नहीं लेते थे। इतनी पीढ़ियां गुजरने के बाद उनको भाजपा सरकार ने आरक्षण दिया है। आज ऐसे अनेक साथी हैं, जिनको पहली बार वोट डालने का हक मिला है। भारत का संविधान हर किसी को वोट का अधिकार देता है, लेकिन संविधान को जेब में लेकर घूमने वालों ने 75 सालों तक आप में से कुछ लोगों से वोट देने का अधिकार छीन लिया था। (PM Modi in Doda)

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की सोच और नीयत क्या है, ये उनके अध्यक्ष की बातों से भी साफ हो जाता है। वो यहां आकर कहते हैं कि ‘अगर हमें 20 सीटें ज्यादा आती, तो मोदी सहित भाजपा के सभी नेता जेल में होते। क्या यही एक एजेंडा है इनका? भाजपा का संकल्प और आपका साथ ही शांत, सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर बनाएगा। इसलिए आपको 18 सिंतबर को भाजपा के सभी उम्मीदवारों को भारी बहुमत बसे जीताकर विधानसभा भेजना है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। पिछले 10 साल में यहां जो बदलाव आया है, वो किसी सपने से कम नहीं है, जो पत्थर पहले पुलिस और फौज पर फेंकने के लिए उठते थे, उन पत्थरों से नया जम्मू कश्मीर बन रहा है। (PM Modi in Doda)

Back to top button
error: Content is protected !!